तिघरा बांध ग्वालियर – Tigra Dam Gwalior

तिघरा बांध ग्वालियर (Tigra Dam Gwalior) शहर का एक अच्छा दर्शनीय स्थल है। तिघरा बांध (Tigra Dam) मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से लगभग 23 किमी की दूरी पर स्थित है। तिघरा बांध की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है, कि यह बांध ग्वालियर शहर के पास घूमने के लिए अच्छी जगह है और यहां पर ढेर सारी एडवेंचरस एक्टिविटी उपलब्ध है, जिसका पर्यटक आनंद ले सकते है।

ग्वालियर का दर्शनीय स्थान – तिघरा बांध

तिघरा बांध सांक नदी पर बना है। यह बांध ग्वालियर शहर की प्यास बुझाता है। यह शहर की पीने के पानी की आपूर्ति को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह एक मीठे पानी का जलाशय है। आप मानसून के दौरान इस बांध का खूबसूरत व्यू देख सकते है। इस बांध को वर्ष 1921 में श्री विश्वेश्वरैया द्वारा बनाया गया था। इस बांध के पानी का उपयोग सिचांई के लिए भी किया जाता है।

यह ग्वालियर शहर का एक लोकप्रिय पिकनिक स्थल भी है। पर्यटन विभाग ने यहां एक बोटिंग क्लब शुरू किया। यहां पर आप स्पीड बोटिंग, जलपरी बोट, पैडल बोटिंग और वॉटर स्कूटी राइड का मजा ले सकते हैं।

यहां पर आप बोटिंग का मजा ले सकते हैं। यहां पर स्पीड बोट और पेडलबोर्ड का मजा लिया जा सकता है। आपको बोट का प्राइस महंगा लग सकता है। सब लोग बोट की सवारी करने मे सक्षम नहीं है। इसके अलावा आप यहां पर विभिन्न तरह के पक्षी भी देखने मिलते हैं, जो बांध में सर्दियों के टाइम आते हैं, तो आप उनकी फोटोग्राफी कर सकते हैं।

इस जगह पर आपकी फोटो भी अच्छी आती है, तो आप यहां पर अपनी फोटो क्लिक कर सकते हैं। आप यहां पर घूमने आते है, तो किसी तरह की गंदगी नहीं कीजिएगा। आपको पानी को बचाने की कोशिश करनी चहिए, क्योकि जल का स्तर घटाता जा रहा है।

तिघरा बांध (Tigra Dam) पर मानसून के मौसम में घूमने के लिए जाया जा सकते है। आप यहां आकर अच्छा समय बिता सकते है। आप यहां पर आते है, तो चारों तरफ हरियाली से  घिरे माहौल मिलता है। यहां पर पर्किग के लिए अच्छी व्यवस्था है। यह बांध 24 मीटर ऊँचा और 1341 मीटर लंबा है। इस बांध पर आपको बहुत मजा आयेगा। यहां पर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ आनंद ले सकते हैं। यहां पर सूर्यास्त का नजारा भी बहुत शानदार होता है।

यह लेख आपकी जानकारी के लिए लिखा गया है। अगर आपको पसंद आया हो, तो आप इसे शेयर जरूर करें।

Leave a Comment