चिड़िया भड़क झरना (Chidiya Bhadak Waterfall) इंदौर के पास घूमने वाली अच्छी जगह में से एक है। इस जलप्रपात की खास बात यह है, कि यह जलप्रपात चट्टानों के बीच से बहता हुआ बहुत ही आकर्षक लगता है और इसे मिनी भेड़ाघाट के नाम से जाना जाता है, क्योंकि यह जबलपुर के भेड़ाघाट के समान दिखाई देता है। यह पर नदी और चटटानों का अदुभ्त दृश्य देखने मिलता है।
इंदौर के पास एक अद्भुत झरना – चिड़िया भड़क झरना (Chidiya Bhadak Waterfall)
चिड़िया भड़क झरना (Chidiya Bhadak Waterfall) इंदौर (Indore) से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर खण्डवा के रास्ते पर पडता है। यह पिकनिक के लिए एक अच्छी जगह है। यहां जाने के लिए सबसे अच्छा समय बारिश का मौसम है। यहां पर आप अपने वाहन से जा सकते है। यहां आने के लिए जो सडक का रास्ता है, वहां बहुत ज्यादा खूबसूरत है। यह जलप्रपात चोरल नदी (Choral River) पर बना हुआ है।
चिड़िया भड़क झरने (Chidiya Bhadak Waterfall) पर कार से जाना थोडा मुश्किल हो सकता है। अगर आप कार से जाते है, तो आपको अपने वाहन को करीब 2 किमी झरने से पहले खडे करना होता है और झरनें तक पैदल जाना होता है, बाइक इस रास्ते पर आराम से जा सकती है। आप इस जगह पर जाते है, तो झरने के बहुत ही करीब ना जाएं, क्योंकि यह पर पानी का वहाव बहुत तेज है, आप झरने में बह भी सकते है।
यहां पर चारों तरफ का वातावरण बहुत ही सुंदर है। आप इस सुंदर वातावरण में ट्रेकिंग करते है, तो मजा आता है। आप यहां पहुचकर कई प्रकार के दुर्लभ पक्षियों के दर्शन कर सकते है। चटटानों से घिरे चिडिया भड़क (Chidiya Bhadak) के ठंडे पानी में आप स्नान कर सकते है। आप यहां आते है, तो आपको ऐसा लगेगा कि आप जबलपुर के भेडाघाट (Bhedaghat of Jabalpur) में आ गए है।
चिड़िया भड़क झरने (Chidiya bhadak waterfall) के बारे में ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं है, इसलिए यह पर ज्यादा भीड नहीं रहती है। आप यहां पर अच्छा समय बिता सकते है। परिवार और दोस्तों के साथ यात्रा करने के लिए यह एक अच्छी जगह है। आप यहां पर जाते है, तो अपने साथ खाने का सामान जरूर लेकर जाये, क्योकि यह पर किसी भी तरह की दुकानें नहीं लगती है। यहां पर आप कुछ शानदार फोटों खींच सकते है।
आप यहां पर जाते हैं, तो आपको यहां पर किसी भी तरह की कोई भी सुरक्षा नहीं मिलती है। ना ही यहां पर अच्छी रोड की व्यवस्था है और ना ही यहां पर झरने के पास किसी तरह की कोई सुरक्षा है। यहां पर कोई गार्ड वगैरह भी नहीं रहता है, तो आपको अपनी सुरक्षा स्वयं करनी रहती है।
आप चिड़िया भड़क झरने (Chidiya bhadak waterfall) में जाते है, तो आप यहां पर किसी भी तरह का कचरा न करें। यहां जगह बहुत ही खूबसूरत है और आप इसे कचरा मुक्त रखे।
यह लेख आपकी जानकारी के लिए लिखा गया है। अगर आपको पसंद आया हो, तो आप इसे शेयर जरूर करें।