चोरल बांध (Choral Dam) प्रकृति प्रेमियों के लिए और पानी के खेल के लिए एक प्रसिद्ध जगह है। यह बांध इंदौर (Indore) शहर का एक खूबसूरत पिकनिक स्पॉट है। यह जगह अपनी वाटर एक्टिविटी के लिए फेमस है। यहां पर बहुत सारी पानी में होने वाली गतिविधियां होती हैं।
इंदौर के पास एक खूबसूरत जलाशय – चोरल बांध
चोरल बांध (Choral Dam) इंदौर शहर (Indore City) से 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह इंदौर शहर (Indore City) के महू तहसील (Mhow tehsil) पर स्थित है। आप यहां पर अपनी गाड़ी से आ सकते हैं। यहां पर आने के लिए आप को अच्छी सड़क मिल जाती है और रास्ते में आपको साइन बोर्ड भी मिल जाते हैं। इस बांध तक आने के लिए।
आप अगर इंदौर शहर में नए है, तो आप गूगल मैप के जरिए इस जगह तक पहुंच सकते हैं। एमपी टूरिज्म (MP Tourism) की तरफ से इस जगह को विकसित किया गया है। इस जगह एक रिसाॅर्ट बना हुआ है, जहां पर वाॅटर एक्टिविटी के लिए और प्रवेश के लिए टिकट लिया जाता है।
आपको यहां पर एंट्री का 10 रू देना पड़ता है और यहां पर जो भी एक्टिविटी होती है उसका अलग चार्ज किया जाता है। यहां पर आप बोटिंग का मजा ले सकते हैं। यहां पर स्पीड बोर्ड और पैडल बोर्ड का मजा लिया जा सकता है। उनका चार्ज अलग अलग होता है। आप यहां पर बाहर से लाया हुआ खाना नहीं खा सकते हैं। आपकों इसके लिए मनाही है।
इस रिसार्ट में खाने की व्यवस्था मिलती है, तो आप यहीं का खाना खा सकते हैं। यह जगह बरसात के टाइम में बहुत ही खूबसूरत लगती है क्योंकि चारों तरफ यहां पर हरियाली होती है। यहां पर बच्चों के खेलने के लिए झूले भी लगे हुए हैं, तो यहां पर आप अपना एक अच्छा दिन बिता सकते हैं और बच्चे भी बहुत एंजॉय कर सकते हैं।
यदि आप शहरी जीवन से दूर होकर चैन भरी जिंदगी जीना चाहते है, तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है। बारिश के मौसम में यात्रा करने के लिए एक अच्छी जगह है। आप अपने परिवार और दोस्तों दोनों के साथ यहां घूमने का मजा ले सकते हैं। यहां पर पार्किंग भी उपलब्ध है।
आप यहां पर गर्मी के मौसम के दौरान यात्रा न करें क्योंकि गर्मी के मौसम आपको बहुत ज्यादा धुप का सामना करना पड सकता है और यहां पर ज्यादा पानी नहीं बचता है। पिकनिक के लिए यह जगह बेस्ट है। यहां पर आपको नाइट कैंप की सुविधा भी मिल सकती है।
चोरल बांध (Choral Dam) महू से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। चोरल बांध (Choral Dam) का सड़क मार्ग से बहुत रोमांचकारी है। इस जगह पर आने वाले पर्यटक अपनी यात्रा के दौरान अन्य टूरिस्ट स्पाॅट (Tourist Spot) भी कवर कर सकते है।
बांध से पातालपानी झरना बहुत करीब है। आप इन जगह का भी आंनद उठा सकते है। बांध में ठहरने के लिए एक होटल भी है, जहां से अगर दूर से कोई आता है, तो वहां यहां पर ठहरा सकता है। यह बांध मुख्य रूप से सिंचाई के साथ-साथ पीने के पानी के लिए उपयोग किया जाता है। इस जगह का शांतिपूर्ण वातावरण पर्यटकों को आकर्षित करता है।
यह लेख आपकी जानकारी के लिए लिखा गया है। अगर आपको पसंद आया हो, तो आप इसे शेयर जरूर करें।