जाम गेट इंदौर मध्य प्रदेश – Jam Gate Indore Madhya Pradesh

इंदौर (Indore) से लगभग लगभग 60 किमी दूर प्रकृति की गोद में बसा है – जाम घाट (Jam Ghat)। यहां एक खूबसूरत ऐतिहासिक स्मारक है, जो बहुत ही खूबसूरत जगह है।

जाम घाट का सुंदर नजारा

जाम गेट (Jam Gate) विंध्याचल की पहाड़ियों पर स्थित है। जाम गेट (Jam Gate) एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है, इसलिए यहां के नजारे आप देख सकते हैं, जो बहुत ही दिलचस्प होते है। जाम घाट (Jam ghat) इंदौर शहर की महू तहसील पर स्थित है। यहां पर घुमावदार घाट है।

जाम घाट (Jam ghat) के उची पहाडी पर जाम गेट (Jam gate) नाम की स्मारक है, जो बहुत सुंदर है। जाम गेट (Jam gate) व रोड का निर्माण महारानी अहिल्याबाई होलकर ने कराया था। महारानी अहिल्याबाई होलकर इस मार्ग का उपयोग महेश्वर से इंदौर जाने के लिए करती थीं। जाम गेट अब भी बहुत अच्छी स्थिति में है।

यह भी कहा जाता है कि यहां पर होलकर राजा शिकार करने के लिए आया करते थे और उन्होंने अपने आराम के लिए इस स्मारक का निर्माण करवाया था। जाम घाट (Jam ghat) में एक गांव है, जिसे छोटी जाम के नाम से जाना जाता है।

इस गांव के नाम से ही इस जगह का नाम जाम घाट (Jam ghat) रखा गया। यहां पर आप अपने कार या बाइक से जा सकते हैं। जाम गेट (Jam gate) के उपर जाने के लिए सीढिया बनी हुई है, यहां से आपको इस खूबसूरत घाट का पूरा व्यू देखने मिलता है।

यह इंदौर (Indore) के पास घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह है। यहां जाने का बेस्ट समय मानसून का होता है, मगर आप इस घाट पर कभी भी जा सकते है। बारिश के मौसम यह का नजारा ही अलग ही होता है। यह पर पूरी घाट हरियाली की चादर ओढ लेती है। यहां से सूर्योदय का दृश्य बहुत ही मनोरम होता है।

यहां पर स्थानीय लोगों द्वारा खाने के लिए कुछ दुकानें लगाई जाती है, जहां पर ताजे भुने हुए मक्के का मजा ले सकते है। यहां पर आपको सड़क के दोनों तरफ हरियाली देखने मिलती है।

इस जगह आप जब भी आते है, तो अपने वाहन से आये सार्वजनिक परिवहन से यहां पर न आएं,  केवल अपनी कार या बाइक के लिए यहां जाएं। यहां पर एक धार्मिक स्थल भी है। यह पर पार्वती माता का मंदिर है। आप यहां पर फैमिली और दोस्तो के साथ एक वीकेंड का आंनद लेने जा सकते है।

यह लेख आपकी जानकारी के लिए लिखा गया है। अगर आपको पसंद आया हो, तो आप इसे शेयर जरूर करें।

Leave a Comment