रीवा का किला, रीवा – Rewa ka Kila, Rewa Madhya Pradesh

रीवा (Rewa) शहर को व्हाइट टाइगर सिटी (White Tiger City) के रूप में जाना जाता है। रीवा शहर अपने प्राकृतिक परिवेश के साथ साथ अपने ऐतिहासिक किले के लिए भी प्रसिध्द है। रीवा का किला (Rewa ka Kila), रीवा शहर का मुख्य पर्यटक आकर्षण है।

मध्य प्रदेश का एक सुंदर किला – रीवा का किला

रीवा का किला (Rewa ka Kila) रीवा शहर में स्थित एक ऐतिहासिक किला है। यह घूमने के लिए एक शांतिपूर्ण जगह है। किले के अंदर आपको प्राचीन मंदिर भी देखने मिलते है। यह पर एक संग्रहालय में स्थित है, जहां पर पालकी, चित्रों, तलवारें, पुरानी बंदूक और भी पुरानी वस्तुओं का संग्रह आपको देखने मिल जाएगा।

रीवा किले (Rewa Kila) के पास दो मंदिर हैं। एक राधा-कृष्ण का है और दूसरा भगवान शिव का है। किले में प्रवेश के लिए शुल्क लिया जाता है, जो बहुत ही कम होता है। आपको  किले के बाहर टिकट आसानी से उपलब्ध हो जाती है। रीवा के अंतिम शासक महाराजा मार्तण्ड सिंह थे। पहले व्हाइट टाइगर मोहन (White Tiger Mohan) मार्तंड सिंह द्वारा देखा गया था और उन्होनें ही व्हाइट टाइगर को संरक्षित किया था। आप किले में गाइड को लेकर जाते है, तो आपको किले के बारे में अच्छी जानकारी मिल सकती है।

रीवा का किला (Rewa ka Kila) बघेल राजा द्वारा बनाया गया है। यह किला काफी खूबसूरत जगह में बना है। यह किला बिछिया और बीहर नदी के तट पर बना है, जो किले को प्राकृतिक सुंदरता प्रदान करती हैं। किले के अंदर एक संग्रहालय भी है।

किले का संग्रहालय बहुत ही शानदार है। इस संग्रहालय को बघेला संग्रहालय (Baghela Museum) के रूप में जाना जाता है। इस संग्रहालय में बहुत सारी ऐतिहासिक चीजें रखी गई है। इस संग्रहालय में आपको तलवारें, पुरानी बंदूकें, महाराजा की पोशाक, महारानी की गहनें, झूमर, चांदी का सिंहासन, एवं फिल्म अशोका की तस्वीरें भी देखने मिल जाएगी।

रीवा किले का  महामृत्युंजय मंदिर (Mahamrityunjaya Temple, Rewa)

रीवा किले में शंकर जी का एक प्राचीन मंदिर है, जिसे महामृत्युंजय मंदिर (Mahamrityunjaya Temple) के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है, कि इस मंदिर में एक शिवलिंग स्थापित है, जो बहुत ही अद्भुत है।

इस मंदिर में भोलेनाथ के महामृत्युंजय रुप के दर्शन होते हैं। इस शिवलिंग में 1000 नेत्र है या आप कहे सकते है कि इस शिवलिंग में छिद्र है, जो रुद्राक्ष जैसा दिखता है। यह शिवलिंग एक बहुत ही अद्भुत शिवलिंग है। इस शिवलिंग को देखने के लिए हर साल बड़ी संख्या में लोग आते हैं और यहां पर महाशिवरात्रि का मेला भी लगता है।

यह लेख आपकी जानकारी के लिए लिखा गया है। अगर आपको पसंद आया हो, तो आप इसे शेयर जरूर करें।

Leave a Comment