भादवाना झरना ग्वालियर, मध्यप्रदेश – Bhadawana Waterfall Gwalior, Madhya Pradesh

भादवाना झरना (Bhadawana Waterfall) ग्वालियर शहर का एक खूबसूरत झरना है। भादवाना झरने की विशेषता यह है, की यह घने जंगल के अंदर स्थित है और यहां पर झरने के अलावा एक प्राचीन मंदिर भी बना हुआ है, जिसके आप दर्शन कर सकते हैं। यह बरसात के समय ग्वालियर में घूमने के लिए बहुत ही बढ़िया जगह है और आप ही अच्छा अनुभव कर सकते हैं।

ग्वालियर के पास एक सुंदर झरना – भादवाना जलप्रपात (Bhadawana Waterfall)

भादवाना झरना (Bhadawana Waterfall) जंगल के बीच में उची पहाडी से गिरता है। यहां पर एक तालाब है, जिसमें झरने का पानी इकटठा होता है और बहुत से लोगों इस तालाब में नहाते हुए आपको दिख जाएगें। यह झरना बहुत खूबसूरत है। यहां पर्यटक को के लिए काफी रमणीक स्थान है, यहां पहाड़ों से गिरता झरना प्राकृतिक खूबसूरती का एहसास दिलाता है।

भादवाना झरनें (Bhadawana Waterfall) में आप मानसून के मौसम में जाते है, तो यह पर आपको शानदार दृश्य देखने मिलता है। यहां पर आपको खूबसूतर भू दृश्य देखने मिलता है, जो आपको यहां पर आने के लिए आकर्षित करता है। यहां पर चारों तरफ खूबसूरत पहाडी है।

पहाडी के बीच से यहां पर झरना बहता है। आप इन चटटानों के उपर जा सकते है। मगर आपको संभलकर चलना होता है। अगर आप सावधान नहीं रहेगें तो यह पर बडा हादसा भी हो सकता है। यह पर झरनें के पास एक शिव जी का मंदिर है, जहां पर लोगों शिव भगवान के दर्शन कर सकते है। इस तरह से यह जगह धार्मिक और प्राकृतिक खूबसूरती से भरी हुई है।

भादवना झरनें (Bhadawana Jharna) में ग्वलियर से पहुॅचने के लिए आपको सुबह जल्दी आना चहिए और शाम होने से पहले यहां से अपने घर को निकल जाना चहिए। आप यहां पर आते है, तो अपने लिए खाना और पीने के लिए पानी लाना न भूलें। बारिश के मौसम में यहां पिकनिक के लिए एक अच्छा स्थान है। यह पर आप अपनी फैमिली और दोस्तों के ग्रुप के साथ आकर इंजाॅय कर सकते है।

जुलाई-अगस्त यहां जाने के लिए सही समय है। यहां ग्वालियर के पास यात्रा करने के लिए एक अच्छी जगह है। इस झरने के पास किसी भी तरह की सुरक्षा सम्बन्धी व्यवस्था नहीं है इसलिए आप यह पर अपना ध्यान स्वयं रखें। आपको इस जगह पर आकर बहुत अच्छा लगेगा और आप अपना बहुत अच्छा समय यहां पर बिता सकते है।

भादवाना झरना कहां स्थित है – Bhadawana Jalprapat kahan sthit hai

भादवाना झरना (Bhadawana Jharna) मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर (Gwalior city) में स्थित है। यह ग्वालियर शहर से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर उटीला गांव के पास स्थित है। आप इस झरने पर आपने वाहन से या फिर टैक्सी से आ सकते है। यहां आने के लिए गूगल मैप आपकी मदद कर सकता है।

यह लेख आपकी जानकारी के लिए लिखा गया है। अगर आपको पसंद आया हो, तो आप इसे शेयर जरूर करें।

Leave a Comment