सारणी (Sarni) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले (Betul district) की घोड़ाडोंगरी तहसील (Ghoradongri Tehsil) का एक कस्बा या एक नगर है। यह एक बहुत अच्छी जगह है, जो चारों तरफ से सतपुड़ा की पहाड़ियों से घिरी हुई है। यह प्रकृति की गोद में बसा है। इस जगह की खूबसूरती बेमिसाल है।
यहां पर आप आ सकते हैं और इसकी खूबसूरती का आनंद उठा सकते हैं। यहां पर आने का सबसे अच्छा समय बरसात का होता है। यहां पर बरसात के बाद भी खूबसूरती होती है। यहाँ पर बहुत सारे वनस्पति और जीव पाए जाते हैं।
सारणी बैतूल – Sarni Betul
सारणी (Sarni) सतपुड़ा पर्वत से घिरा हुआ है। इसके आस-पास सतपुड़ा पर्वत श्रृंखलाएँ, घाटियाँ, मैदान, गहरी घाटियाँ, घने जंगल और नदियाँ, मौजूद हैं। मानसून के मौसम में यहां का पूरा दृश्य हरा भरा हो जाता है। अगर किसी को शांत से समय बिताना है, तो यह जगह परफेक्ट है।
यहां पर आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ आ सकते है। नेचर लवर को यह जगह बहुत पसंद आयेगी। यह फोटो शूट के लिए एक अच्छी जगह है। यहां पर बहुत सारी जगह जिनके बारे में आपको जनाना चहिए
मठारदेव बाबा मंदिर सारणी – Mathardev Baba Temple Sarni
सारणी (Sarni) में मठारदेव बाबा जी का मंदिर (Mathardev Baba Temple) है, जो बहुत प्रसिध्द है। यह मंदिर पहाड की चोटी पर स्थित है। इस मंदिर में 14 जनवरी मतलब मकर संक्रांति के समय यहां पर 10 दिन के मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें दूर-दूर से लोग आते हैं।
इस मेलें में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से लोग आते हैं। इस मेले के समय आप भी यहां पर आ सकते हैं और मठारदेव बाबा के दर्शन कर सकते हैं। इस समय मंदिर में बहुत भीड होती है। यह मंदिर बहुत प्रसिद्ध है और इस मंदिर के बारे में अनेक कहानियां प्रचलित है। सारणी में यह जगह आपकी देखने लायक है।
सतपुड़ा पावर प्लांट सारणी – Satpura Power Plant Sarni
सारणी सतपुड़ा पावर प्लांट (Satpura Power Plant) के लिए भी प्रसिध्द है। यहां एशिया के सबसे बड़े तापीय बिजली संयंत्रों में से एक है। यहां पावर प्लांट कोयला आधारित है। यहाँ तापीय ऊर्जा द्वारा बिजली का उत्पादन किया जाता है। इस संयंत्र में कोयले की आपूर्ति पाथखेडा कोल माइंस के द्वारा होती है। यहां से बनी बिजली पूरे प्रदेश को रोशन करती है। संयंत्र में जल की आपूर्ति तवा नदी से होती है। तवा नदी पर एक बांध भी बना है, जो खूबसूरत है। सतपुड़ा पावर प्लांट की कुल बिजली उत्पादन की क्षमता 1330 मेगावाट है।
सारणी कहां स्थित है और कैसे आ सकते है – Sarni kahan sthit hai
सारणी (Sarni) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले (Betul district) की घोड़ाडोंगरी तहसील (Ghoradongri Tehsil) का एक कस्बा है। घोड़ाडोंगरी बैतूल से लगभग 60 किमी दूर है। घोड़ाडोंगरी रेल्वे स्टेशन (Ghodadongri Railway Station) इटारसी नागपुर रूट पर स्थित है। घोड़ाडोंगरी से सारणी लगभग 18 किमी की दूरी पर है। यहाँ पहुँचने के लिए घोड़ा डोंगरी से बस का उपयोग कर सकते हैं।
यह लेख आपकी जानकारी के लिए लिखा गया है। अगर आपको पसंद आया हो, तो आप इसे शेयर जरूर करें।