कालियासोत (Kaliasot Dam) एक बांध है, जो भोपाल में स्थित है। बरसात के मौसम में यहां पर चारों तरफ का व्यू बहुत ही मस्त रहता है, क्योंकि बांध पानी से भर जाता है। आपको हर जगह बस पानी पानी देखने मिलता है। परिवार और दोस्तों के साथ आनंद लेने के लिए यह एक अच्छी जगह है।
कलियासोत बांध की जानकारी – Kaliasot Dam
कलियासोत बांध (Kaliasot Dam) का निर्माण वर्ष 1994 में किया गया था। इस बांध का निर्माण कलियासोत नदी में किया गया है। कलियासोत नदी (Kaliyasot River) बेतवा की सहायक नदी है। इस बांध में 13 द्वार हैं। जब बरसात में पानी का स्तर बांध में बढ़ता है, तो इन गेटों से पानी छोड़ा जाता है, जो खूबसूरत दृश्य पेश करती है, जिससे यहां आये हुए पर्यटकों को खूबसूरत दृश्य देखने मिलता है।
इस दृश्य को देखने के लिए बहुत सारे लोग यहां पर आते हैं। इसके अलावा चारों तरफ की हरियाली लोगों को बहुत पसंद आती है। हरे भरे पहाड़ और उसके बीच में यह जलाशय लोगों को बहुत लुभावना लगता है।
कलियासोत बांध (Kaliasot Dam) भोपाल (Bhopal) का एक दर्शनीय स्थल है। सरकार द्वारा इस बांध को एक दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां के नजारे मंत्रमुग्ध कर देने वाले हैं और यहां पर बारिश के मौसम में अवश्य जाना चाहिए।
यहां पर कुछ प्रसिद्ध मैगी प्वाइंट है, जहां पर आप मैगी का मजा ले सकते हैं और डैम की खूबसूरती का तो आपको मजा आएगा ही। इसके अलावा यहां पर और भी होटल है, जहां पर आप रुककर व्यजनों का मजा ले सकते है। सूर्यास्त और सूर्योदय देखने के लिए यह जगह बहुत बढिया है।
कलियासोत बांध (Kaliasot Dam) की एक खास बात और है, कि आपको यहां पर मगरमच्छ देखने मिलते है। इस बांध में नहाने और बांध के पास जाना सख्त मना है। सरकार के द्वारा यहां पर बोर्ड भी लगाया गया है, जिसमें सूचना दी गई है और यहां पर मगरमच्छ देखे जा सकते हैं।
यहां पर मछलियों की भी विभिन्न प्रजातियां हैं। यहां पर बहुत सारे पक्षी भी आपको देखने मिलते हैं। अगर आप बर्डवाचर हैं, तो आपको यह जगह बहुत पसंद आएगी। आप एक जगह शांति से बैठकर पक्षियों की आवाज सुन सकते हैं और उन्हें देख सकते हैं।
वैसे बांध के आसपास जंगल है और जंगल में बाघ देखे जाने की खबर है। अगर आप किस्मत वाले होंगे, तो आपको यहां पर बाघ भी देखने मिल जाएंगे। यहां के जंगलों में आपको मोर भी देखने मिल सकते हैं।
आपको यह पर मानसून के दौरान जरूर आना चहिए। इस बांध में बहुत से लोग सुबह सैर के लिए वहाँ पहुँचते हैं। यहां पर आप कचरे और रैपर न फेंके। यदि आप भोपाल में हैं, तो यह आपके लिए एक महत्वपूर्ण जगह है। आप यहां पर अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ आ सकते हैं और अच्छा समय बिता सकते हैं।
यह लेख आपकी जानकारी के लिए लिखा गया है। अगर आपको पसंद आया हो, तो आप इसे शेयर जरूर करें।