हनुवंतिया टापू – मध्य प्रदेश का गोवा (Hanuwantiya Tapu – Goa of Madhya Pradesh)

मध्य प्रदेश के भारत के मध्य में स्थित होने के कारण, मध्य प्रदेश को समुद्र तट की कमी खलती रहती है, मगर हनुवंतिया टापू (Hanuwantiya Tapu) के कारण यह कमी भी पूरी हो गई है।

आज हम जिस जगह के बारे में बात करने वाले हैं। वह जगह एक समुद्र तट जैसी है। आप कह सकते हैं कि आपको मध्य प्रदेश में गोवा के बीचों का मजा मिल सकता है। दोस्तों हम बात कर रहे हैं खंडवा शहर के हनुवंतिया टापू के बारे में। सरकार इस क्षेत्र को एक टूरिज्म स्थल बनाने का प्रयास कर रही है और यहां पर आप बहुत सारी वॉटर एक्टिविटी कर सकते हैं।

हनुवंतिया टापू पर आप कैसे पहुंच सकते हैं?

हनुवंतिया टापू को मध्य प्रदेश का गोवा भी कहा जाता है। हनुमंतिया टापू मध्य प्रदेश राज्य के खंडवा जिले में स्थित है। हनुवंतिया खंडवा जिले से करीब 48 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर आप अपने गाड़ी से जा सकते हैं।

हनुमंतिया टापू ओमकारेश्वर से करीब 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आप ओमकारेश्वर से भी इस जगह पर आ सकते हैं। इंदौर से हनुमंतिया टापू करीब 140 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, और इंदौर से आप अपनी गाड़ी से आराम से आ सकते हैं। यह भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है।

हनुवंतिया टापू की खासियत (Hanuwantiya Tapu)

हनुवंतिया टापू खंडवा जिलें में नर्मदा नदी पर इंदिरा सागर बांध के भराव एरिया में बना हुआ है। इस टापू पर भारत सरकार ने इंटरनेशनल टूरिस्ट स्पॉट बनाया है। हनुमंतिया टापू अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। इस टापू में आप रोड से असानी से पहुॅच सकते है।

हनुवंतिया टापू नर्मदा नदी के बैक वाटर में स्थित है। यहां पर बहुत बड़ी झील बन गई है। जिससे यह एक समुद्र का किनारा जैसा लगता है। यहां पर लोगों के रुकने के लिए सरकार के द्वारा रेस्ट हाउस बनाए गए हैं। यहां पर पानी में खेलों का आयोजन भी होता है। इसमें तरह तरह के खेल खेले जाते हैं और उन खेलों का आनंद लोग ले सकते हैं।

मध्य प्रदेश टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन ने इस प्रोजेक्ट को तैयार किया है और इंदिरा सागर बांध के बैक वाटर में बना टापू देश का पहला इंटरनेशनल लेवल का पहला टूरिस्ट आईलैंड है। हनुवंतिया टापू में आप नर्मदा की लहरों में अलग अलग तरह की स्पोर्ट का मजा ले सकते है, जो आपको समुद्र किनारे होने का अहसास दिलाता है।

हनुवंतिया टापू में रहने की व्यवस्था

हनुमंतिया टापू में लोगों के रहने के लिए अच्छी सुविधाएं हैं। यहां पर रेस्टोरेंट बनाया गया है। यहां पर आप खाने का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा यहां पर रहने की अच्छी व्यवस्था है। यहां पर होटल और टेंट बनाए गए हैं।

सरकार की तरफ से इसके अलावा यहां पर टेंट की सुविधा भी दी जाती है। आप यहां पर आते हैं तो आपको यहां पर पानी में खेले जाने वाले खेल आप खेल सकते हैं।  आपको बहुत ही आनंद आएगा। यहां टेंट विशाल और आरामदायक हैं। टेंट के अंदर सारी सुविधाएं हैं।

हनुवंतिया टापू में आप क्या कर सकते हैं

हनुवंतिया टापू शांति से समय बिताने के लिए यह एक अद्भुत जगह है। आपको ऐसा लगेगा कि आप समुद्र के किनारे हैं। पानी में कलाबाजी के लिए यहां पर बहुत सारे वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियाँ जैसे स्पीड बोट, जेट स्की राइड, केला राइड आदि  हैं। यहां पर आपको मिलने वाला भोजन घरेलू और सस्ता है। आप यहां पर आनंद लेंगे। यहां पर परिवार के साथ मौज-मस्ती करने के लिए एक सुंदर बगीचा है।

यहां पर आप पानी में मोटरबाइक और वॉटर स्कूटर चलने का मजा ले सकते हैं। यहां पर क्रूज का मजा ले सकते है। इस क्रूज में 60 लोग सफर कर सकते है। आप क्रूज पार्टी कर सकते हैं और आपको बहुत मजा आएगा। क्रूज में आपको एक निश्चित समय के लिए ले जाया जाता है। आप एक निश्चित समय में इस जलाशय का पूरा राउंड लगाया जाता है। यहां पर आप पैराग्लाइडिंग और पैरासेलिंग का मजा भी ले सकते है।

हनुवंतिया टापू में बहुत सारे पानी में होने वाली गातिविधि होती है। यहां पर आप सस्ते दामों पर इन गतिविधि का मजा ले सकते है। अन्य प्रसिद्ध स्थानों की तुलना में यहां पर कम पैसे लगते है।

हनुवंतिया टापू पर आपको कई प्रकार के पशु पक्षी भी देखने मिल जाते हैं और आप यहां अच्छा टाइम बिता सकते हैं। आप यहां पर बर्डवाचिंग भी कर सकते हैं।

हनुवंतिया टापू में घूमने का अच्छा टाइम

हनुमंतिया टापू में घूमने के लिए आप साल में कभी भी आ सकते हैं। मगर यहां पर आने का सबसे अच्छा टाइम सर्दियों का होता है, क्योंकि सर्दियों में आप यहां पर हर चीजों का आंनद ले सकते है। यहां पर आप सर्दियों में पानी में खेलें जाने वाले खेल का आनंद सकते है।

इस टाइम पर यहां पर मौसम अच्छा रहता है और यहां गर्मी नहीं रहती है। बाकी बरसात के टाइम में आपको पता ही बरसात में क्या व्यू रहता है। बरसात के टाइम पर इतना मजा नहीं आता है। गर्मी के मौसम में चिलचिलती धूप के कारण सब बिगड जाता है। आप चाहे तो गर्मी के समय भी यहां पर आ सकते हैं। मगर सर्दी का टाइम यहां पर आने का का सही समय रहता है। यह दिन के समय गर्म और रात में ठंडा होता है।

आप यहां पर जल महोत्सव के समय आ सकते हैं। जल महोत्सव के समय यहां पर भारी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं और यहां पर बहुत ज्यादा एक्टिविटी करवाई जाती है। जल महोत्सव के समय आपके यहां पर बहुत ज्यादा आनंद आएगा। जल महोत्सव यहां पर ठंड के समय आयोजित किया जाता है।

हनुवंतिया टापू में जल महोत्सव

हनुमंतिया टापू में हर साल मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा जल महोत्सव का आयोजन किया जाता है। हर साल जनवरी के महीने में मप्र सरकार द्वारा आयोजित किया जाता है। इस जल महोत्सव में हनुमंतिया टापू में पानी में होने वाली गतिविधियां का आयोजन होता है। आप केले की सवारी, जेट स्की, मोटर बोट, का मजा ले सकते है।

यहां पर शाम के टाइम सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाता है उसके बाद खाने-पीने का प्रोग्राम रहता है। आपको बहुत अच्छा लगेगा इस महोत्सव में हिस्सा लेकर। यह महोत्सव हर साल आयोजित किया जाता है, तो आप यहां पर आ सकते हैं और बहुत मजे कर सकते हैं।

दोस्तों के साथ घूमने के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक है। अगर आप एक एडवेंचर पसंद है, तो यहां जगह आपको अच्छी लगेगी।

इंदौर और खंडवा जिले से आप यहां पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक दिन की यात्रा के लिए आ सकते है। यह एक अच्छी जगह है। यहां पर नाव की सवारी का आनंद ले सकता है। आप यहां खंडवा से आते हैं तो आप यहां पर पूरा दिन घूम कर और शाम को वापस जा सकते हैं। यादि आप कहीं दूर से आते हैं, तो आप यहां पर रात रुकने की योजना बना सकते हैं और यहां पर रुक सकते हैं।

 

Leave a Comment