पातालपानी जलप्रपात भारत देश का प्रमुख दर्शनीय स्थल है । पातालपानी जलप्रपात (Patalpani Waterfall) भारत के मध्य प्रदेश राज्य में इंदौर जिले की महू तहसील में स्थित है। इंदौर के पास घूमने वाला यहां एक प्राकृतिक जगह है।
अगर आप इंदौर शहर की यात्रा कर रहे हैं, तो आपको पातालपानी जलप्रपात जरूर घूमने के लिए जाना चाहिए। यह इंदौर में बरसात के समय घूमने वाले सबसे लोकप्रिय जगह में से एक है। यहां पर अच्छा समय बिताया जा सकता है। यहां पर देखने के लिए खूबसूरत वादी और शानदार झरना है।
Patalpani Waterfall || पातालपानी जलप्रपात इंदौर शहर का दर्शनीय स्थल
पातालपानी जलप्रपात इंदौर के पास स्थित एक अद्भुत झरना है। इस झरने में पानी लगभग 300 फीट ऊंचाई से गिरता है। पातालपानी एक पिकनिक स्थल के रूप में लोकप्रिय स्थल है। पातालपानी झरना महू तहसील से 6 किमी की दूरी पर है। आप यहां पर रोड के द्वारा असानी से पहुॅच सकते है। झरने का निकटतम रेलवे स्टेशन महू है।
लोगों के अनुसार, जिस कुंड में झरने का पानी गिरता है। झरना के निचले हिस्से पर स्थित कुंड की गहराई का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस कुंड के बारे में कहा जाता है कि यह कुंड पाताल से जुडा हुआ है। इसलिए इस झरने को पातालपानी जलप्रपात कहा जाता है।
इंदौर के पास मध्यप्रदेश में पातालपानी जलप्रपात बहुत सुंदर जगह है। यह झरना जंगल से घिरा हुआ है। आपको यहां पर चारों ओर पेड़ों की प्राकृतिक सुंदरता नजर आएगी। यहां पर व्यू प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां पर आप झरने का शानदार दृश्य देख सकते हैं। बरसात के समय यह जलप्रपात अपने भव्य रूप में रहता है और इसका दृश्य देखने लायक रहता है।
बरसात के समय यहां पर ढेर सारे पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। यहां पर खाने-पीने की भी कोई ऑप्शन मिल जाते हैं। आसपास के गांव वाले यहां पर ढेर सारे स्टाल लगा कर रखते हैं, जहां पर आपको अच्छी-अच्छी चीज खाने के लिए मिलती है।
झरने में बरसात के मौसम पानी का प्रवाह बहुत अधिक होता है। यह गर्मी के मौसम में लगभग सूख जाता है। गर्मी के समय यहां पर पानी नहीं रहता है। यह एक बहुत अच्छा पिकनिक स्पॉट है। आप यहां पर ट्रेन और सड़क दोनों माध्यम से पहुंच सकते है।
यहां पर आप फोटोग्राफी कर सकते है। आप इस झरने में अपने परिवार के साथ घूमने या दोस्तों के साथ घूमने के लिए आ सकते है। आप यहां पर महू जंक्शन से हेरिटेज ट्रेन से आ सकते है।
यह झरना घने जंगल से घिरा हुआ है। 300 फीट ऊपर से पानी गिरता हुआ ऐसा लगता है जैसे कि पहाड़ों से दूध की धारा बहती हुई एक कुंड में गिर रही है। यहां पर बरसात के टाइम पर बहुत अच्छा रहता है। चारों तरफ हरियाली रहती है और बहुत अच्छा लगता है।
यहां पर अपनी फैमिली के साथ आकर एक अच्छा दिन बताया जा सकता है। यहां पर नैरोगेज ट्रेनें चलती हैं। नैरोगेज ट्रेन को छोटी लाइन ट्रेन कहा जाता है। इन ट्रेनों की स्पीड भी कम रहती है और बहुत मजा आता है। इन ट्रेन में सफर करने में।
बरसात के टाइम में झरनें के आसपास जो चटटानें होती है। उनमें काफी फिसलन आ जाती है। तो अगर आप झड़ने के आस पास जाते हैं। तो जरूर ध्यान रखें, नहीं तो आप फिसलकर नदी में गिर सकते है। जिससे आपको गहरी चोट आ सकती है।
आपको पातालपानी झरनों में बहुत सावधानी की जरूरत पड़ती है, क्योंकि इन झरनों के ऊपर नदी समतल जगह पर बहती है। जहां पर आप बैठ सकते हैं और आप नदी के किनारे बैठे रहते हैं। मगर कभी कभार बरसात के मौसम में पानी बहुत ज्यादा मात्रा में आ जाता है और इससे बहुत बड़ी बड़ी दुर्घटनाएं हो जाती हैं। यहां तक की मौत भी हो सकती है तो इसलिए इन जगहों पर आपको बहुत ज्यादा सावधान रहने की जरूरत होती है क्योंकि यहां पर आपकी जान का खतरा रहता है।
आपको इस जगह पर बहुत मजा आयेगा क्योंकि यह जगह चारों तरफ जंगलों से घिरी हुई है। यह एक प्राकृतिक जगह है। यह इंदौर का एक प्रसिद्ध और मनोरम झरना है। यह सभी आयु वर्ग के लिए एक अच्छी जगह है। आप यहां पर अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ पिकनिक मानने आ सकते है। झरने के आसपास कुछ दुकानें हैं, जहां आप स्नैक्स का आनंद ले सकते हैं। कुल मिलाकर यह परिवार के साथ बाहर घूमने के लिए एक अच्छी जगह है।
आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ यहा जा सकते है। यहां पर बरसात के समय जाना चहिए। आप यहां पर शाम 5 बजे रात को न जाएं क्योंकि यह क्षेत्र जंगल के पास है। यहां पर आपके पर्किग का चार्ज लगता है।
आप यहां पर अपनी कार, बाइक एवं साइकिल से भी आ सकते है। यहां क्षेत्र गांव वाला है। यहां चारों तरफ जंगल है। यह एक अच्छी जगह अगर आप इंदौर घूमने जाते है तो आपको इस जगह जरूर जाना चहिए ।
अगर आपको यह जानकारियां अच्छी लगी हो तो आप जरूर इसको शेयर कीजिएगा और हम लोगों को सपोर्ट कीजिएगा।