कपिलधारा जलप्रपात अमरकंटक : Kapildhara Waterfall Amarkantak

कपिलधारा जलप्रपात मध्य प्रदेश के एक खूबसूरत जलप्रपात है। यह जलप्रपात मध्य प्रदेश के अमरकंटक में स्थित है। यह अमरकंटक से 6 से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह जलप्रपात नर्मदा नदी पर बना हुआ। यह नर्मदा नदी पर बना हुआ पहला जलप्रपात है। यहां पर नर्मदा नदी एक ऊंची चट्टान से गिरती है। यह जलप्रपात करीब 100 फीट ऊंचा है और यह चारों तरफ जंगल खूबसूरत जंगल है।

कपिल धारा झरना (Kapildhara Waterfall) प्रकृति की गोद में स्थित है। आप इस झरने के नीचे स्नान का आनंद भी ले सकते हैं। झरने के आसपास बहुत घना जंगल है। जिसके कारण यहां पर विभिन्न प्रकार के पेड़ों और पक्षियों की भी कई प्रजातियां आपको देखने मिलती है। अगर आपको प्रकृति की गोद में बैठकर शांति महसूस करना चाहते हैं, तो आपको इस जगह पर आना होगा।

कपिलधारा जलप्रपात कहा है

कपिलधारा जलप्रपात अमरकंटक में स्थित है। अमरकंटक अनूपपुर में स्थित है। अनूपपुर मध्य प्रदेश का एक जिला है। आप कपिलधारा जलप्रपात में आसानी से पहुंच सकते हैं। अगर आप अमरकंटक ट्रेन से आते हैं, तो यहां पेंड्रा नाम का एक स्टेशन अमरकंटक के नजदीक है। पेंड्रा रेल्वे स्टेशन अमरकंटक 25 से 30 किलोमीटर की दूरी पर पडता है। आप रेलवे स्टेशन से गाड़ी या टैक्सी के द्वारा कपिलधारा जलप्रपात पहुंच सकते हैं।

कपिलधारा जलप्रपात किस नदी पर है

कपिलधारा जलप्रपात नर्मदा नदी बना पहला जलप्रपात है। नर्मदा नदी अमरकंटक से निकलती है। नर्मदा नदी का उद्गम अमरकंटक में हुआ है। नर्मदा नदी के उद्गम स्थल से अमरकंटक करीब 7 से 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

आपको यहां पर जरूर जाना चाहिए। अमरकंटक आने वाले लोग पहले यहां पर नर्मदा नदी के उद्गम स्थल एवं मंदिर के दर्शन करते है। नर्मदा उद्गम स्थल के दर्शन करने के बाद कपिलधारा के दर्शन किया जाता है।

कपिलधारा जलप्रपात का नाम कपिलधारा क्या रखा गया

कपिलधारा जलप्रपात का नाम कपिलधारा इसलिए रखा गया है, क्योंकि इस जलप्रपात के पास ही में कपिल मुनि का आश्रम था और कपिल मुनि यहां रहते थे। यहां पर तपस्या करते थे। कपिल मुनि ने यहां रहकर ही अनेक ग्रंथ की रचना की थी। इसलिए इस जलप्रपात का नाम कपिलधारा जलप्रपात रखा गया।

कपिलधारा जलप्रपात की खासियत (Kapildhara Waterfall Amarkantak)

यहां पर जलप्रपात की खूबसूरती निहारने के लिए एक वाॅच टावर सरकार के द्वारा बनाया गया है। जहां से आप कपिलधारा जलप्रपात का खूबसूरती देख सकते हैं। इसके अलावा अगर आप कपिल धारा जलप्रपात को पास से देखने चाहते है और उसमें नहाना चाहते है। तो आपको ट्रैकिंग करके इस झरने तक पहुंचना होगा।

इस झरने तक पहुंचने के लिए आपको जंगल से गुजरना पड़ता है, जहां पर रास्ता खराब है। आपको करीब 1 किमी का रास्ता चलना पडता है। यहां रास्ता खराब है, इसलिए आपको संभलकर चलने की जरूरत होती है। यहां पर आप कपिलधारा जलप्रपात के पास पहुंचते हैं तो यहां पर बहुत सारी फिसलन भरी पत्थर रहेते है। आप यहां पर संभलकर रहें।

कपिलधारा जलप्रपात जाने का सही समय बरसात या ठंड का होता है, क्योंकि बरसात के समय पर यहां पर ज्यादा पानी आता है। झरना देखने में बहुत मजा आता है। इसके अलावा गर्मी में भी कपिलधारा जलप्रपात जाया जा सकता है, मगर गर्मी में बहुत ज्यादा गर्मी रहती है और यहां पर पानी भी ज्यादा नहीं रहता है, तो जाने का कोई फायदा नहीं होता है।

इसलिए कपिलधारा जलप्रपात जाने का बरसात और ठंडा अच्छा समय है। अगर आप बरसात के समय यहां जाते हैं, तो आपको इस बात का जरूर ख्याल रखना चाहिए कि नदियों में कभी भी पानी बढ सकता है। तो आप नदियों के ज्यादा करीब बरसात के समय में ना जाए।

अमरकंटक में कपिलधारा जलप्रपात के अलावा भी और भी बहुत सारी जगह है, जहां पर आप घूम सकते हैं और अपना समय बिता सकते हैं। यह जगह घूमने के लिए बहुत अच्छी है। आप इस जगह पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा टाइम बिता सकते हैं।

कपिलधारा जलप्रपात के पास बहुत घना जंगल है और यहां पर बहुत सारे जंगली जानवर भी है। कपिलधारा के आसपास आपको बहुत सारे बंदर देखने मिल जाते हैं, जो आपका सामान कभी भी आप से छुड़ा कर भाग सकते हैं। अगर आप अपना सामान का ध्यान ना रखें। इसलिए आप अपने सामान का ध्यान जरूर रखें और बंदरों से यहां पर सावधान रहें।

यह जगह फोटोग्राफी करने के लिए एक बहुत ही बढ़िया जगह है और यहां पर पार्किंग के लिए भी अच्छी जगह है। यहां पर पार्किंग चार्ज भी लिया जाता है। आप यहां पर अपना अच्छा समय बिता सकते हैं। आप यहां पर अपनी फैमिली वालों के साथ और दोस्तों के साथ आ सकते हैं और बहुत अच्छा समय बता सकते हैं।

आपको अगर यह लेख अच्छा लगा हो तो आप इसे शेयर जरूर करें और आपका अमरकंटक जाने का एक्सपीरियंस हो तो हमसे जरूर साझा करें
 
अपना समय देने के लिए धन्यवाद

 

 

Leave a Comment