इंदौर (Indore) शहर का एक और खूबसूरत जलप्रपात या झरना तिंचा झरना (Tincha Waterfall), जो बहुत ही अदुभ्त है और इंदौर शहर से 25 से 30 किमी दूर होगा। यह जगह नेचर लवरर्स के लिए एक स्वर्ग रहती है, बरसात के सीजन में।
अगर आप बारिश के मौसम में इंदौर के आसपास घूमने जाने का प्लान बना रहे है, तो तिंचा झरना (Tincha Waterfall) एक ऐसी जगह है। जहां पर जाकर आप प्रकृति के नजारे का आंनद ले सकते है।
इंदौर का प्रसिद्ध झरना – तिंचा झरना
तिंचा झरना इंदौर शहर के तिंचा नाम गाँव (Tincha village) में है। यह झरना इंदौर खंडवा रोड (Khandwa Road) पर स्थित है। आप अपने दोस्तों और प्रियजनों के साथ बरसात के मौसम में इस झरने की यात्रा कर सकते है। यहां पर बरसात के मौसम से इंदौर से बहुत से लोगों इस जगह का लुप्त उठाने आते है।
इस झरने में आप अपने वाहन से आ सकते है। यहां पर आने के लिए कोई साधन नहीं है। यहां तक पहुॅचने के लिए अच्छी सडक है। यहां आकर आपको गांव में उगने वाले ताजे मक्के आग में भुने हुए मक्के खाने मिलते है, जिनका मजा ही अलग होता है।
तिंचा झरना (Tincha Waterfall) के प्रबंधन वन विभाग द्वारा किया जाता है। यह झरना सुबह 8ः00 बजे से शाम के 6ः00 बजे तक पर्यटक के लिए खुला रहता है। यहां पर बाइक का 10 रू और कार का 30 रू लगता है, जो बहुत कम होता है।
यह झरना प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर के चाहने वालों के लिए बहुत ही बढिया है। सुरक्षा का ख्याल रखते हुए यहां पर रेलिंग लगाई गई है और यहां पर गार्ड भी रहते है। रेलिंग को पार करने की मनाही है, क्योंकि रेलिंग के आगे खड़ी घाटी है। आप रेलिंग से इस झरने की खूबसूरती निहार सकते है। अगर आप रेलिंग को पार करते है, तो यह आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है।
यह जगह बहुत अच्छी है। यहां पर आपको पक्षियों चहचाहने की आवाज और पानी के गिरने की आवाज सुनाई देती है, जो बहुत ही सुकून देती है। इसके अलावा यहां पर नजारे भी बहुत शानदार है। यहां पर झरने को बहता हुआ देखना मानो ऐसा लगता है, जैसे पहाड से दूध की धारा बह रही हो। झरने के आसपास आपको हरियाली भरे माहौल में गाय चरती हुए दिख जाती है। यहां पर बहुत सारे बंदर भी है, इसलिए अगर आप कुछ खाने का सामान लेते है, तो उसे संभलकर रखें, नहीं तो बंदर आप से खाने का सामान छीन सकते है।
झरने के पास मक्के के अलावा भी बहुत सारी दुकानें लगी रहती हैं। यहां पर आपको ककड़िया मिलती हैं, जिन्हें काटकर नमक और नींबू डाल कर बेचा जाता है, जो खाने में चटपटी लगती है। इसके अलावा यहां पर और भी बहुत सारी दुकाने रहती हैं, जहां पर आपको खाने का सामान मिल जाता है। यहां दुकानें यहां रहने वाले स्थानीय लोग लगाते हैं।
तिंचा झरना (Tincha Waterfall) एक शानदार पिकनिक स्थल है। लोग यहां पर पिकनिक के लिए आते हैं और यहां खाना बनाते हैं। यहां पर आप अपने वीकेड पर आ सकते है। वीकेड पर यहां पर बहुत ज्यादा भीड रहती है। यह जगह फोटोग्राफी के लिए अच्छी जगह है। इस झरने में लगभग 300 फीट की उचाई से पानी गिरता है। यह एक कुंड भी है।
यह लेख आपकी जानकारी के लिए लिखा गया है। अगर आपको पसंद आया हो, तो आप इसे शेयर जरूर करें।