माताटीला बांध (Matatila Dam) उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश राज्यों की सीमा पर स्थित है। यह बेतवा नदी पर बना हुआ एक विशाल बांध है। बेतवा नदी इन दोनों राज्य में बहती है। इस बांध के पानी का उपयोग सिंचाई के रूप में भी किया जाता है।
माताटीला बांध (Matatila Dam) झांसी के पास स्थित है। आप यहां पर बारिश के मौसम के दौरान आ सकते है। बांध के पास एक पार्क और मंदिर भी है, जहाँ आप जा सकते हैं। बांध के पास रेस्तरां या ढाबा नहीं है, लेकिन पार्क के पास चाय की कुछ दुकानें हैं जहाँ आप चाय, समोसा, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक आदि ले सकते हैं।
माताटीला पार्क – Matatila Park
अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए यह एक अच्छी जगह है। यहां पर एक पार्क है। यह पार्क बहुत बड़ा है। यह पार्क बहुत खूबसूरत है। यह पार्क बहुत साफ और सुंदर है। यहां रंग-बिरंगे फूल लगे हैं। इस पार्क में बच्चों के लिए झूले भी लगे हुए है। इस पार्क में शिव भगवान जी की मूर्ति देखने मिलेगी।
शिव भगवान जी की मूर्ति से पानी की एक फुहार निकलती है। मूर्ति को देखकर ऐसा लगता है कि शिव भगवान जी के सिर से गंगा जी बह रही है। आपको यह पर बहुत सारे फव्वारे देखने मिलते है। इसके अलावा यहां पर बहुत सारी मूर्तियां है। आपको यहां पर एक राक्षस की प्रतिमा देखना मिलती है और यह पर एक डायनासौर की प्रतिमा भी है।
माताटीला बांध कहाँ स्थित है – Matatila bandh kahan sthit hai
माताटीला बांध (Matatila Dam) उत्तर प्रदेश के ललितपुर में स्थित है। यह बांध ललितपुर से करीब 55 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और झांसी से यह बांध करीब 50 किलोमीटर की दूरी होगा। देवगढ़ से यह बांध 93 किमी दूर स्थित है। आप इस जगह पर अपनी गाडी से आराम से आ सकते है। यहां पर आप गूगल मैप से असानी से पहुॅच सकते है।
माताटीला मंदिर – Matatila mandir
माताटीला बांध (Matatila Dam) मध्यप्रदेश एवं उत्तरप्रदेश के जल परियोजना (Water project) में से एक है। यह बांध 1958 में बेतवा नदी पर बनाया गया था। बांध में 23 गेट है। यहां पर पहाड़ी की चोटी पर एक मंदिर है, जो माता दुर्गा जी का मंदिर है। इस मंदिर के नाम पर ही इस बांध का नाम माताटीला डैम (Matatila Dam) रखा गया है।
इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि इस मंदिर में सभी मनोकामना पूरी होती है। आप जब भी इस बांध में घूमने आते है, तो आप इस मंदिर में भी घूमने आ सकते हैं। यह पर हाइड्रो पावर संयंत्र (Hydro power plant) भी स्थापित किया गया है, जिससे बिजली का उत्पादन किया जाता है। बांध के पास सिंचाई विभाग का विश्राम कक्ष भी स्थित है।
यह एक अच्छा पिकनिक स्थल है। यहां पर आप अपने फैमिली और फैंडस के साथ आ सकते है।
यह लेख आपकी जानकारी के लिए लिखा गया है। अगर आपको पसंद आया हो, तो आप इसे शेयर जरूर करें।