चिड़ी खो (Chidikho) नाम देखकर आपको नाम से लग रहा होगा कि हम किसी चिडिया के बारे में बात करेगें, मगर चिड़ी खो एक जगह का नाम है, यह जगह एक अभ्यारण्य है। चिड़ी खो मध्यप्रदेश में स्थित है।
चिड़ी खो अभ्यारण्य (Chidikho Wildlife Sanctuary) एक अद्भुत जगह है, जहां पर आपको प्रकृति का नजारे देखने मिलेंगे। यह जगह मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में स्थित है। चिड़ी खो (Chidikho) नरसिंहगढ अभ्यारण्य (Narsingarh Sanctuary) के अंदर स्थित है। इस अभ्यारण्य के पास बहुत सारे धार्मिक एवं प्राकृतिक जगह मौजूद है, जिन्हें आप इस जगह की सैर करने आते है, तो आप देख सकते है। यहां पर आप अपनी गाड़ी से आ सकते हैं। यहां पर ठहरने के लिए आपको रेस्ट हाउस मिल जाता है।
चिड़ीखो झील – Chidikho Lake
चिड़ी खो अभ्यारण्य (Chidikho Wildlife Sanctuary) का मुख्य आकर्षण यहां पर स्थित झील है, जिसके नाम पर इस जगह को चिड़ी खो के नाम पर जाना जाता है, और इस झील को चिड़ीखो झील (Chidikho Lake) कहा जाता है। इस झील का आकार चिड़िया के आकार का है।
यह झील 1935 में बनाई गई थी और करीब 22 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैली हुई है। इस झील में आपको पक्षियों की बहुत सारी प्रजातियां देखने को मिलती है – जिसमें दूधराज, मिट्ठू, गौरैया, मोर, नीलकण्ठ आदि प्रमुख है। इस झील में आप बोटिंग का मजा भी ले सकते हैं।
यहां पर वॉच टावर भी बना हुआ है, जहां से आप झील का और झील के आसपास का नजारा देख् सकते है। यहां पर आकर आपको बहुत अच्छा लगेगा। आप अपना कुछ समय झील के किनारे बैठकर शांति से समय बिता सकते हैं। यहां पर आप मगरमच्छ भी देख सकते है।
चिड़ी खो अभ्यारण्य (Chidikho Wildlife Sanctuary) में आप ट्रैकिंग का मजा भी ले सकते हैं। यहां पर नेचुरल ट्रेल है, जहां पर आप ट्रैकिंग कर सकते हैं। यहां पर आप घूमकर के प्राकृतिक नजारे देख सकते हैं। यहां पर आपको बहुत सारे जंगली जानवर देखने मिलते हैं।
यहां पर तेदुआ भी पाया जाता है, जो आपकी किस्मत अच्छी रही तो आपको वहां देखने मिल सकता है। यहां पर आपको हिरण, जंगली सूअर, चीतल देखने मिल जाते है। इस अभ्यारण्य में आपको एक शिकारगाह देखने मिलती है, जो प्राचीन समय की है। जिसमें राजा रहते थे और इस शिकारगाह से प्राचीन समय में राजाओं ने बहुत सारे जानवरों का शिकार किया था।
चिड़ी खो अभ्यारण्य में कहा रुके – Chidikho abhyaran mein kahan Rahe sakte hain
चिड़ी खो अभ्यारण्य (Chidikho Wildlife Sanctuary) में रुकने के लिए आपको रेस्ट हाउस मिल जाता है, जहां पर आप 1 या 2 दिन रुककर अपना अच्छा समय प्रकृति के साथ बिता सकते है। यहां पर आपको सभी प्रकार की सुविधाएं मिल जाती हैं। यहां पर खाने की सुविधा भी बढिया है।
चिड़ी खो अभ्यारण्य में कहा स्थित है – Chidikho abhyaran kahan sthit hai
चिड़ी खो अभ्यारण्य (Chidikho Wildlife Sanctuary) मध्यप्रदेश के रायगढ़ जिले (Raigad city) में स्थित है। चिड़ी खो (Chidikho) नरसिंहगढ अभ्यारण्य (Narsingarh Sanctuary) के अंदर स्थित है। आप यहां पर आसानी से आ सकते हैं। यह अभ्यारण्य भोपाल से करीब 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह अभ्यारण्य नरसिंहगढ़ के पास NH 12 पर स्थित है। आप इस अभ्यारण पर अपनी गाड़ी से आसानी से पहुंच सकते हैं। नजदीकी एयरपोर्ट भोपाल है, तो आप इस जगह पर हवाई मार्ग से भी आ सकते है।
चिड़ी खो अभ्यारण्य (Chidikho Wildlife Sanctuary) में आने का सबसे अच्छा समय अगस्त-सितम्बर महीनों के बीच है। इस समय चारों तरफ हरियाली होती है। यह जगह हरे भरे पर्वत श्रृंखला में घिरी रहती है। यह यात्रा करने के लिए बहुत बढ़िया जगह है। आप यहां पर अपनी फैमिली और परिवार वालों के साथ आ सकते हैं ।
यह लेख आपकी जानकारी के लिए लिखा गया है। अगर आपको पसंद आया हो, तो आप इसे शेयर जरूर करें।