राजघाट डैम (Rajghat Dam) ललितपुर जिले के पास बना हुआ एक सुंदर प्राकृतिक स्थान है। यहां पर आप घूमने के लिए आ सकते हैं और अच्छा समय बिता सकते हैं। यह बांध बहुत बड़ी एरिया में फैला हुआ है और बहुत सुंदर है। इस बांध में मुख्य तौर पर बरसात के समय आया जा सकता है और अच्छा समय बिताया जा सकता है।
ललितपुर जिले का एक प्रमुख पर्यटन स्थल – राजघाट बांध (Rajghat Dam)
राजघाट बांध (Rajghat Dam) मध्यप्रदेश एवं उतरप्रदेश की सीमा पर स्थित है। यह बांध बेतवा नदी पर बना हुआ है और यह एक विशाल बांध है। यह बांध उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की एक संयुक्त परियोजना है। यह एक खूबसूरत जगह है, जहां पर आप घूमने जा सकते है और अपना अच्छा समय बिता सकते है।
राजघाट बांध (Rajghat Dam) आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए यह बांध बहुत अच्छी जगह है। इस बांध का दृश्य बहुत अच्छा है। बांध के पास हाइड्रो पावर प्लांट (Hydro power plant) स्थापित है, जहां पर बिजली पैदा किया जाता है। बांध के चारों ओर खूबसूरत जंगल का दृश्य आपको देखने मिलता है। इस बांध की बिजली और सिचांई के पानी का बटवारा दोनों राज्यों में होता है।
इस बांध की आधारशिला स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी (Late Mrs. Indira Gandhi) द्वारा सन् 1971 में रखी गई थी। परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए एक सुंदर जगह है। बांध का जलभराव लगभग 17000 वर्ग किलोमीटर है। इस बांध से तीन नहर निकलती है, जिसमें से दो उत्तर प्रदेश को पानी की आपूर्ति करते हैं, जबकि एक नहर मध्य प्रदेश को पानी की आपूर्ति करता है। यह एक अच्छा पिकनिक स्थल है।
बरसात के समय जब राजघाट बांध (Rajghat Dam) में पानी लबालब भर जाता है, जिससे बांध के गेट खोले जाते है। इस समय आपको बहुत खूबसूरत दृश्य देखने मिलता है। बांध का एक छोटा पुल चंदेरी को जोड़ता है। आप यहां पर अपनी फैमिली के साथ जा सकते है और अच्छा समय बिता सकते है।
राजघाट बांध कहां स्थित है – Rajghat Dam kahan sthit hai
राजघाट बांध (Rajghat Dam) उतरप्रदेश के ललितपुर जिलें में स्थित है। वैसे यह बांध मध्यप्रदेश एवं उतरप्रदेश दोनों राज्यों की सीमा पर स्थित है। यह बांध मध्य प्रदेश के चंदेरी से लगभग 14 किमी की दूरी पर स्थित है और उत्तर प्रदेश के ललितपुर से 22 किलोमीटर दूरी पर स्थित है।
आप इस जगह पर अपने वाहन से जा सकते है या फिर आप यह पर टैक्सी बुक करके भी जा सकते है। अगर आप रेल से आने चाहते है, तो यह पर ललितपुर रेल्वे स्टेशन है, जहां से आप आटो बुक करके इस बांध तक पहुॅच सकते है। आप इस बांध तक पहुॅचने के लिए गूगल मैप की मदद ले सकते है।
यह लेख आपकी जानकारी के लिए लिखा गया है। अगर आपको पसंद आया हो, तो आप इसे शेयर जरूर करें।