हलाली बांध भोपाल मध्य प्रदेश – Halali Dam Bhopal Madhya Pradesh

हलाली बांध (Halali Dam) भोपाल शहर के पास घूमने के लिए एक प्राकृतिक स्थान है। यह जगह बरसात के समय अपने चरम पर रहती है और यहां पर एक खूबसूरत झरना भी देखने के लिए मिलता है, जो हलाली जलप्रपात के नाम से जाना जाता है। आप यहां पर आकर अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं।

भोपाल के आकर्षक स्थल – हलाली बांध और हलाली जलप्रपात

हलाली बांध (Halali Dam) एक मनोरम दृश्य प्रदान करने वाला जलाशय है, या आप कह सकते हैं कि यह खूबसूरत बांध है, – जो भोपाल के बाहरी क्षेत्र में स्थित है। हलाली भोपाल का सबसे अच्छा बांध है। यह बांध बरसात में घूमने के लिए एक प्रमुख जगह है। इस बांध में बोटिग का मजा लिया जा सकता है। यह बांध हलाली नदी (Halali river) पर बना हुआ है। यह बहुत ही विशाल जलाशय है। यह आकर आपको बहुत ही अच्छा लगता है।

हलाली बांध (Halali Dam) भोपाल शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर होगा। यह बांध मध्यपदेश के भोपाल शहर (Bhopal city) के पास स्थित है। आप इस बांध से भोपाल और विदिशा दोनों शहर से आ सकते है। यह बांध विदिशा से भी 40 से 45 किलोमीटर दूर होगा। यह भोपाल विदिशा हाइवे रोड (Bhopal Vidisha Highway Road) पर स्थित है। आप इस बांध पर अपने वाहन से आ सकते हैं। इस बांध तक दोपहिया वाहन और चार पहिया वाहन से आया जा सकता है।

यहां पर आपको देखने के लिए बहुत खूबसूरत जलाशय है और बरसात के मौसम में अगर आप यहां पर आते हैं, तो इस बांध की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। यहां पर आपको इस डैम के अलावा भी एक खूबसूरत वाटरफॉल देखने मिलेगा, जो मुख्य सडक से थोड़ी दूरी पर है।

इस वाटरफॉल तक जाने के लिए, जो सड़क है। वह थोड़ी खराब सड़क है, या कह सकते हैं कच्ची सड़क है। तो आपको वाॅटरफाल तक जाने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। मगर यह वाटरफॉल बहुत ही खूबसूरत है। यह वाॅटरफाल को देखकर आपको बहुत मजा आ जायेगा। बहुत सारे लोग बरसात में घूमने आते हैं। यहां पिकनिक मनाने के लिए एक बहुत ही बेहतर जगह है। आपको यह पर बहुत सारे लोगों पिकनिक मानते हुए दिख जाते है।

हलाली बांध (Halali Dam) पर आपको बहुत सारे लोग देखेंगे, जो मछली पकड़ते हुए रहते हैं। बांध में  बहुत सारी जलीय जीवो की प्रजातियां हैं और लोग यहां पर मछली पकड़ते हैं। अपने जीवन यापन के लिए। आपको यहां पर फ्रेश मछलियां मिल सकती हैं।

इसके अलावा आप यहां पर आते है, तो यहां पर खाने पीने के लिए बहुत सारी दुकानें मिल जाती हैं, जो यहां के स्थानीय लोगों के द्वारा लगाई जाती है। यहां पर आपको भुने हुए भुटटे मिल सकते है। बरसात के समय भुटटे की फसल आने लगती है, इसलिए आपको भुटटे मिलने लगते है।

आप यहां पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ आ सकते है। परिवार के साथ समय बिताने के लिए एक अद्भुत जगह है। इस बांध के पानी उपयोग सिचांई के लिए किया जा सकता है। यहां पर वीकेंड पर बहुत भीड होती है। जब बरसात के दिनों में बांध ओवरफ्लो होता है, यह जो दृश्य होता है। वह बहुत ही शानदार होता है।

यह लेख आपकी जानकारी के लिए लिखा गया है। अगर आपको पसंद आया हो, तो आप इसे शेयर जरूर करें।

Leave a Comment