सुकमा डुकमा बांध (Sukma Dukma Dam) एक बहुत ही खूबसूरत है। यह बांध उतरप्रदेश के झांसी शहर में स्थित है। बरसात के मौसम में झाँसी के पास घूमने के लिए बेहतर जगहों में से एक है। अगर आप झांसी की यात्रा कर रहे हैं, तो आपको इस बांध में घूमने के लिए जरूर आना चाहिए, ताकि आप इस एडवेंचरस को मिस ना कर सकें।
झांसी का एक सुंदर जलाशय – सुकमा दुकमा बांध
सुकमा डुकमा बांध में घूमने का सही समय बरसात का ही होता है, क्योकि बरसात में बांध पूरी तरह पानी से भर जाता है और ओवरफलो होकर पानी बांध के उपर गिरता है, जो एक खूबसूरत झरनें की तरह लगता है।
ज्यादातर लोग बरसात के मौसम में बांध की खूबसूरती का लुप्त उठाने आते है। यहां पिकनिक के लिए एक बहुत अच्छी जगह है। यहां पर आप अपने घर से खाना बनाकर ला सकते है या फिर चाहे तो यहीं पर खाना बना सकते है और परिवार के साथ एक अच्छा समय बिता सकते है। यहां बांध बेतवा नदी पर बना है।
सुकमा डुकमा बांध (Sukma Dukma Dam) उतरप्रदेश के झाॅसी शहर में स्थित है। यह बांध झांसी से लगभग 45 किलोमीटर दूर है। यह बांध बबीना के पास है। बबीना से यहां बांध लगभग 10 किलोमीटर दूर होगा। आप इस बांध में गूगल मैप द्वारा असानी से पहॅुच सकते है।
सुकमा डुकमा बांध में आलिया भटट एवं वरुण धवन की फिल्म ”बदरीनाथ की दुल्हनिया” फिल्म का एक गाना ”ऐ मेरे हमसफर” का एक सीन यहां पर शूट हुआ है, जो आप लोगों ने जरूर देख होगा।
बेतवा नदी पर बने सुकमा डुकमा बांध (Sukma Dukma Dam) का बरसात में बहुत ही शानदार नजारा होता है, जिसे देखने के लिए यहां पर दूर दूर से पर्यटक आते है। सुकमा डुकमा बांध (Sukma Dukma Dam) ब्रिटिश काल का बांध है, जिसे पहली पंचवर्षीय योजना में बनाया गया था। यह बांध 800 मीटर की लंबाई का है।
स्थानीय लोग इस बांध को नियाग्रा जलप्रपात कहते हैं। आप अगर इस बांध को देखने के लिए आते है, तो आप अपने वाहन से आये। वैसे यह पर आप टैक्सी बुक करके भी आ सकते है। जब यह बांध बरसात में पानी से लबालब भर जाता है, तो पानी ओवर फलो होता है और एक खूबसूरत जलप्रपात देखने मिलता है। बांध में एक सुंरगनुमा रास्ता है जहां जाने के लिए आम लोगों को परमिशन नहीं है। यह रास्ता करीब 1 किलोमीटर लंबा होगा। अगर आप यहां पर जाना चाहते है, तो आपको उच्च आधिकारियों से परमिशन लेना होगा।
सुकमा डुकमा बांध (Sukma Dukma Dam) एक खूबसूरत स्थल है, मगर यहां पर किसी भी प्रकार की दुकान नहीं रहती है, इसलिए आप यह पर पूरी तैयार से आयें। खाने का सामान और पीने का पानी साथ में लायें। मगर यह पर स्थानीय लोग द्वारा आपके लिए भुन हुए भुटटे मिल सकते है। यह परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक के लिए एक अच्छी जगह है।
झरने का दृश्य बहुत ही मनोरम है। यहाँ पर सूर्यास्त का दृश्य भी बहुत बढिया होता है। आप यहां पर अपनी फोटो क्लिक कर सकते है। प्राकृतिक प्रेमिओं को यहां जगह जरूर पसंद आयेगी। बरसात में पानी बढ जाता है, तो बांध के सामने बनी रोड पानी से डूब जाती है। यहां पर बहुत सारे लोग मछली पकडतें हुए आपको देखने मिल जाते है। इस बांध की सैर करके आपको बहुत अच्छा लगेगा। आप यहां पर परिवार के सदस्य और दोस्तों के साथ आकर बहुत इजांय कर सकते है।
यह लेख आपकी जानकारी के लिए लिखा गया है। अगर आपको पसंद आया हो, तो आप इसे शेयर जरूर करें।