माही बजाज सागर परियोजना बांसवाड़ा – Mahi Bajaj Sagar Dam Banswara

माही बजाज सागर बांध (Mahi Bajaj Sagar Dam) राजस्थान मे स्थित एक प्रमुख बांध है। यह बांध राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में स्थित है। यहां बांध बांसवाडा जिले के बहुत बडें भू भाग को कवर करके एक विशाल जलाशय का निर्माण करता है। यह बांध माही नदी पर बना है।

माही भारत की एक नदी है। माही नदी मध्यप्रदेश से निकलती है और उसके बाद यह राजस्थान कुछ इलाको में बहती है। उसके बाद यहां गुजरात राज्य में प्रवेश करती है और वहां की धरती को हरा भरा करती है। उसके बाद यह अरब सागर में मिल जाती है।

माही बजाज सागर परियोजना बांसवाड़ा (Mahi Bajaj Sagar Dam Banswara)

माही बजाज सागर बांध (Mahi Bajaj Sagar Dam) माही नदी बना एक प्रमुख बांध है। यह बांसवाड़ा शहर से 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस बांध का निर्माण 1972 और 1983 के बीच हुआ है। इस बांध के निर्माण का मुख्य उददेश्य बिजली उत्पादन और जल आपूर्ति के लिए किया गया था। यह राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा बांध है। इसका नाम श्री जमनालाल बजाज के नाम पर रखा गया है। श्री जमना लाल बजाज एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और प्रमुख नेता थे।

माही बजाज सागर बांध (Mahi Bajaj Sagar Dam) से बांसवाड़ा के किसान को सिंचाई के लिए पानी मिलता है। जिससे उनकी फसलें खेतों में लहलहाती रहती है। यह बांध कृषि के लिए महत्वपूर्ण है। सिंचाई के लिए बांध से दो नहरें निकलती हैं। इसके अलावा यह पर आप यात्रा का प्लान बना सकते है।

यह एक विशाल बांध है, जिसके कारण यह पर एक विशाल बैकवाटर झील निर्माण होता है। यदि आप मानसून के दौरान यहां पर यात्रा करते हैं, तो यहां का दृश्य बहुत ही लुभावना होता है। मानसून के दौरान बांध के गेट खोले जाते है, आपको यह पर पानी की एक विशाल धार और धुआ ही धुआ देखने मिलता है। यह नजारा आप भूल नहीं पायेगे, नजारा बहुत ही शानदार होता है। यह पर 16 गेट है।

इस बांध पर आपको सुंदर दृश्य देखने मिलता है। यह एक पिकनिक स्थल है। यदि आप यहां की यात्रा करना चाहते हैं, तो सुबह जल्दी जाएं, क्योकि यहां की सडक अच्छी नहीं है और पूरा बांध घूमकर शाम को वापस लौटा जाये। यहां पर झील का नीला पानी और हरे भरे वातावरण से आपको बहुत पसंद आयेगी। इसके साथ-साथ आपको यहां पर शांत माहौल मिलेगा। इस बांध में कई प्रकार जलीय जीव रहते है। यहां पर मगरमच्छ और कछुए भी हैं।

बांध के जलभराव क्षेत्र के भीतर बड़ी संख्या में द्वीप हैं, इसलिए इसे ”सौ द्वीपों का शहर” भी कहा जाता है। बांध तक सड़क द्वारा आसानी से पहुँचा जा सकता है। यहां पर टेम्पो या बस द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है।

माही बजाज सागर बांध में घूमने का सबसे अच्छा समय

माही बजाज सागर बांध में घूमने का सबसे अच्छा समय बरसात का रहता है। बरसात के समय यहां पर चारों तरफ हरियाली देखी जा सकती है और बांध का पानी का स्तर भी बढ़ जाता है, जिससे बांध बहुत सुंदर लगता है।

Leave a Comment