यशवंत सागर झील (yashwant sagar dam) इन्दौर में घूमने वाली जगह में से एक है। यह जलाशय अपने विशाल भराव एरिया और कमल की फूलों के लिए प्रसिद्ध है। इस जलाशय में कमल के फूल भारी मात्रा में देखे जा सकते हैं।
यशवंत सागर बांध कैसे पहुंचे
आप इस जलाशय मे असानी से पहुॅच सकते है। इस बाध तक पहुॅचने के लिए आप इंदौर से हटोद गाँव से देपालपुर को जोड़ने वाली सड़क से आ सकते है। आप यहां पर ग्रीष्मकाल को छोड़कर कभी भी घूमने के लिए आ सकते है, क्योकि यहां पर गर्मी पर बहुत ज्यादा गर्म रहता है। यहां आने का सबसे अच्छा समय मानसून का है। मानसून के दौरान यह स्थान बहुत अच्छा लगता है, आप विभिन्न पक्षियों की झलक भी भी यहां पर देख सकते है।
इंदौर का प्रमुख जलाशय – यशवंत सागर बांध
यशवंत सागर झील या बांध (yashwant sagar dam) मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में स्थित है। यशवंत सागर इंदौर से लगभग 26 किलोमीटर दूर पश्चिम में स्थित है। यह बांध गंभीर नदी पर बना है। इस बांध से इंदौर के पीने के पानी की आपूर्ति पूरी होती है। यह बांध लगभग 2,650 हेक्टेयर में फैला हुआ है। इस बांध को 1939 में बनाया गया था। यह बांध इंदौर जिले में इंदौर-देपालपुर मार्ग पर हटोद गाँव के पास स्थित है।
यसवंत सागर जलाशय इंदौर (yashwant sagar dam indore) के प्रमुख जलाशय में से एक है। इस जलाशय के बैकवाटर में एक बहुत बडी झील का निर्माण होता है। इस जलाशय के बैकवाटर में कमल के फूल की बागियाॅ भी आपको देखने मिल जाती है। यहां पर सीमित पार्किंग स्थान उपलब्ध है।
यहां पर सूर्यास्त का दृश्य बहुत ही बढिया होता है। जब सूर्य डूबता है, तो पूरे आसमान में लालमी छा जाती है। यह एक बढिया पिकनिक स्थल हो सकता है। यहां पर अपने दोस्तों या परिवार के साथ छुटटी मानने जा सकते है। जलाशय के आसपास यहां के स्थानीय लोगों आपके खाने के लिए स्नैकस और खाद्य पदार्थों वगैरह बेचते हुए मिल जाते है।
यसवंत सागर जलाशय (yashwant sagar dam) में मानसून के मौसम में चारों तरफ की हरियाली बढ़ती है और झील का जल स्तर भी बढ़ जाता है। यहां मानसून के मौसम में जब पानी का स्तर बढ जाता है और बांध पानी से लबालब भर जाता है, तो अतिरिक्त पानी को छोड़ने यह के द्वार खोले जाते है, जिससे यहां का दृश्य लुभावना होता है। यह मानसून के मौसम में पर्यटक आते है। जिससे यहां पर पर्यटकों की भीड होती है।
यहां पर सड़क किनारे दुकानें लगी रहती है। जहां पर आपको मौसमी फल, सब्जियाँ और ताजे पानी की मछलियाँ मिल जाएगी। बांध का पानी साफ है और पीने के लिए उपयोग किया जाता है।
पानी कम होने की स्थिाति में आप यहां पर नहाने का आंनद ले सकते है। मगर आपको यह ख्याल रखना जरूर है कि झील का पानी बहुत गहरा है, तो थोडा सावधानी जरूर रखना चहिए। यहां पर कुछ लोगों मछली पकडवाते हुए भी देखने मिल जाते है। यह एक विशाल जलाशय है। चारों तरफ खुला क्षेत्र के कारण यहां पर ठंडी हवा चलती रहती है।
यशवंत सागर जलाशय (yashwant sagar dam) एक खूबसूरत जगह है। यसवंत सागर में आपको सर्दियों के सीजन में पक्षियों की फोटोग्राफी के लिए एक अच्छी जगह है। यहां पर नवंबर से फरवरी तक सारस एवं के्रन पक्षियों का इस झील पर वास होता है। यहां पर पक्षियों को देखने का अलग आंनद है। यहां पर किसी भी सीजन पर आया जा सकता है। अगर आप अकेले हो, तो यह पर शाम के समय नहीं जाये। यहां पर आप अपने दोस्तों के समूह के साथ जायें।
अगर आप प्रकृति के करीब जाना चाहते हैं, तो यहां जगह आपके लिए परफेक्ट है। झील के आसपास इलाका बहुत अच्छा है। अगर आप इंदौर जाते है, तो आप यहां पर जा सकते है।