लोटस वैली इंदौर (Lotus valley indore) शहर में स्थित एक खूबसूरत झील है। गुलावट झील लोटस (Gulawat Lake Lotus) वैली के नाम से मशहूर है, यह पूरे एशिया की एकमात्र लोटस वैली है, जहां पर कमल भारी मात्रा में पाए जाते हैं।
इंदौर से गुलावत वैली तक कैसे जाएं
लोटस वेली (Lotus valley) तक पहुॅचने का सबसे अच्छा माध्यम सडक है। इंदौर के हाटोद गांव से होते यह झील करीब 24 किलोमीटर दूरी पर पडती होगी। हाटोद गांव से गुलावट तालाब करीब 5 किमी दूर होगा। यहां पहुॅचने के लिए दो सडक है, एक सडक गांव से होते हुए गई है और एक सडक से आप खेतों के बीच से इस झील तक आ सकते है। यहां पहुॅचने के लिए जो सडक है, वो बहुत संकरी सड़कें हैं। यहां जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग जैसी है। परिवार, दोस्त, और प्रेमी जोड़े भी प्रकृति के पास कुछ समय बिताने के लिए यहां आ सकते हैं।
गुलावत लोटस वैली – एक प्राकृतिक स्वर्ग (Gulawat lotus valley Indore)
गुलावट तालाब, या यशवंत सागर झील (Gulawat Pond, Yashwant Sagar Lake) के बैकवाॅटर बना हुआ एक तालाब है। गुलावट तालाब (Gulawat Lake) को ”लोटस वैली” के रूप में जाना जाता है। लोटस वेली मतलब ”कमल के फूल की घाटी”। लोटस वेली इंदौर से 24 किलोमीटर दूर है। यह इंदौर के पास घूमने वाला एक अच्छा स्थान है। यहां पर लोग या तो पिकनिक एवं दोस्तों के साथ मस्ती करने आते है।
गुलावट तालाब (Gulawat Pond) में आपको बांस और यूकेलिप्टस के पौधे देखने मिल जाते है। रोड के दोनों तरफ आपको बांस और यूकेलिप्टस के पेड़ देखने मिल जाते हैं। आप यहां जब आते हैं, तो आपको यहां पर बहुत सारे झूले देखने मिलते हैं, जो यहां के जो लोकल लोग द्वारा बनाये जाते है। ये झूले बहुत ही मस्त लगते है। ये काफी बड़े बड़े झूले रहते हैं।
आप इन झूलों में झूल सकते हैं और इसका चार्ज आपको 10 रू लगता है, जो बहुत ही नार्मल चार्ज लगता है। यहां पर जो झील है, उसमें छोटे छोटे द्वीप भी बन गए हैं। झील में पानी बहुत गहरा है और यहां पर नाव की सवारी करने के लिए भी मनाही है, क्योंकि यहां पर किसी भी प्रकार की सेफ्टी वगैरह नहीं है। इसके अलावा यहां पर आपको साइकिल भी देखने मिल जाती है, जो फूलों से सजी रहती है। आप इस साइकिल को चला सकते हैं और फोटो खींच सकते हैं।
गुलावट तालाब (Gulawat Pond) पर आपको सड़क के दोनों तरफ दुकानें देखने मिलती है, जिनमें आपको खूबसूरत कमल के फूल देखने मिलते हैं। इन कमल के फूल को आप खरीद सकते है। इस झील के आसपास खाने-पीने के लिए भी बहुत सारी दुकानें है। जहां पर आपको स्नैकस वगैरह खाने मिल जाता है। यह पर पर्यटकों की भीड़ के कारण बहुत सारी दुकानें लगती है। यहां पर ऊंट और घोड़े की सवारी का भी आप आंनद ले सकते है।
लोटस वैली (Lotus valley) मुख्य रूप से फोटोग्राफी के लिए एक अच्छी जगह है। यह झील यशवंत सागर के बैक वाटर में स्थित है। झील में आपको एक विशाल कमल के फूलों वाली चादर देखनी मिलती है। आप कह सकते है, कि यहां पर कमल की बगियां है, जिससे यहां पर फोटो बहुत अच्छी आती है।
यहां पर साफ पानी की झील है और इसके दलदली बैकवॉटर में सैकड़ों कमल के फूल हैं। यहां पर घने बांस के जंगल है, जो फोटोग्राफी के लिए एक बढिया जगह बनाते है। आपको यहां पर आकर ऐसा लगेगा जैसे कि आप किसी स्वर्ग में आ गए है।
लोटस वैली झील (Lotus valley lake) में बारिश के मौसम में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह। यह पर आप सुबह जाते है, तो सूर्योदय का दृश्य बहुत बढिया होता है। लोटस वैली झील (Lotus valley lake) में आपको गुलाबी और सफेद रंग के कमल देखने मिलते है। यहां पर बहुत सारे अलग-अलग पक्षी देखने मिलते है।
लोटस वैली (Lotus valley) प्री वेडिंग शूट के लिए एक परफेक्ट जगह है। यह पर प्री वेडिंग शूट किए जाते है। यहां पर बहुत से कपल्स आते है। यहां पर प्री वेडिंग शूट के लिए कपड़े और घोड़े भी किराए पर मिल जाते हैं। यह पर प्री वेडिंग शूट के लिए बहुत व्यवस्थाएं किए जाते है। यह पर शूट के लिए नावों को सजाया जाता है। झील के किनारे एक खूबसूरत सा डिनर टेबल सजाया जाता है, जो शूट में अहम भूमिका निभाता है।
लोटस वैली (Lotus valley) में यात्रा करने का अच्छा समय मार्च से लेकर दिसंबर तक है। इस समय झील में आपको लोटस देखने मिल जाते है। अपने वाहन से परिवार, दोस्तों के साथ जाने के लिए सबसे अच्छा है।
अगर इस लेख से आपका ज्ञान वर्धन हुआ हो, तो आप इस लेख को शेयर जरूर करें