कोलार बांध भोपाल – Kolar Dam Bhopal  

कोलार बांध (Kolar Dam) मध्य प्रदेश के भोपाल शहर के पास स्थित एक प्राकृतिक स्थल है। यह बांध चारों तरफ से घने जंगलों और पहाड़ों से घिरा हुआ है। यह बांध भोपाल के पास घूमने के लिए प्रमुख स्थानों में से एक है। आप यहां पर आकर अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं।

अगर आप भोपाल में यात्रा कर रहे हैं तो आपको इस बांध में जरूर घूमने के लिए जाना चाहिए।

कोलार बांध भोपाल का एक पर्यटन स्थल – Kolar Dam

कोलार बांध (Kolar Dam) मध्य प्रदेश के भोपाल शहर के पास स्थित है। बरसात के समय आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते है। यह एक बहुत अच्छी जगह है। यहां पर आपको बरसात के समय हरियाली देखने मिलती है, चारों तरफ। यहां पर बहुत सारे लोग आते हैं। यह बांध कोलार नदी पर बना हुआ है।

कोलार बांध एक पर्यटन स्थल है। भोपाल (Bhopal) से बहुत सारे लोग बरसात में कोलार बांध (Kolar Dam) घूमने के लिए आते है। इस जगह पर आप प्राकृतिक सुंदरता के दर्शन कर सकते है। भोपाल शहर से करीब एक घंटे की ड्राइव करके इस बांध तक पहुंच सकते हैं। आप यहां पर बोटिंग का मजा ले सकते हैं। यहां पर बर्ड वाचिंग का भी मजा लिया जा सकता है। यहां का पूरा एरिया हरा भरा है, इसलिए यहां पर पक्षियों की भरमार है। आप यहां पर फोटोग्राफी भी कर सकते है। यहां के प्राकृतिक माहौल की फोटो भी खींच सकते है।

कोलार बांध (Kolar Dam) में 8 गेट है, और बरसात के समय में जब बांध में पानी ओवरफ्लो होता है, तो इन 8 गेटों को खोला जाता है। इन गेट के खोलने से अपार जल इन गेट से निकलता है, जिसे देखने के लिए बहुत सारे पर्यटक यहां पर आते है। वह दृश्य बहुत अच्छा लगता है। खासतौर पर यहां पर बरसात के सीजन में बहुत सारे लोग आते हैं।

आप वैसे इस बांध में घूमने के लिए कभी भी आ सकते है। मगर गर्मी के टाइम में यहां पर पानी का स्तर कम रहता है। पानी का स्तर कम रहने से मजा नहीं आता है। बरसात के टाइम में यहां पर पानी का स्तर बढ़ा जाता है और गेट भी खोले जाते हैं, जो एक मनोरम दृश्य होता है। इसके अलावा चारों तरफ का जो नजारा है, बहुत ही आकर्षक होता है, हरियाली रहती है, चारों तरफ। जिससे आपको यहां पर घूमने में बरसात के सीजन में मजा आता है।

आप कोलार बांध (Kolar Dam) में जुलाई से सितम्बर तक यात्रा कर सकते है, क्योकि उस समय हरियाली होती है, चारों तरफ। यहां से आपको सूर्यास्त का अच्छा नजारा देखने मिलता है। आप यहां के शांत माहौल में बैठकर कुछ अपना समय बिता सकते है। यहां पिकनिक के लिए एक बेहतरीन स्थान हैं। इस बांध में आने का जो रास्ता है, वहां भी बहुत बढिया है। रोड के दोनों तरफ जंगल है।

कोलार बांध (Kolar Dam) पर आप अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ आ सकते है, और अपना पूरा दिन बिता सकते हैं। यहां पर आकर आपको बहुत अच्छा लगेगा और आप यहां पर अपना वीकेंड सेलिब्रेट कर सकते हैं।

कोलार बांध का जल स्तर – Kolar dam water level

यह बांध कोलार नदी (Kolar River) पर बनाया गया है, जो नर्मदा नदी की सहायक नदी है। कोलार नदी (Kolar River) मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में विंध्य पर्वत श्रृंखलाओं से निकलती है। इस बांध का निर्माण का मुख्य उददेश्य भोपाल शहर में पीने के पानी व्यवस्था कराना है। इसके अलावा इस क्षेत्र के आसपास के क्षेत्रों में सिंचाई की व्यवस्था कराना है। कोलार बांध (Kolar Dam) की ऊँचाई 45 मीटर है और इसकी जल संग्रहण क्षमता (kolar dam water level) 265 एमसीएम है।

कोलार बांध कहां स्थित है – Kolar Bandh kahan sthit hai

कोलार बांध (Kolar Dam) भोपाल शहर के दक्षिण-पश्चिम में करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित होगा। यह बांध सीहोर जिले मे स्थित है। कोलार बांध (Kolar Dam) सड़क मार्ग द्वारा अच्छी तरह जुडा हुआ है। आप इस बांध तक असानी से सडक मार्ग से आ सकते है। आप यहां पर दोपहिया और चार पहिया वाहन से आ सकते है।

यह लेख आपकी जानकारी के लिए लिखा गया है। अगर आपको पसंद आया हो, तो आप इसे शेयर जरूर करें।

 

Leave a Comment