ओंकारेश्वर बांध : Omkareshwar Dam

ओंकारेश्वर नगर सबसे प्रसिद्ध ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के लिए है, मगर ओंकारेश्वर में घूमने के लिए और भी आकर्षण है, जिनमें से एक है – ओंकारेश्वर बांध (Omkareshwar Dam), जो नर्मदा नदी पर बना हुआ है और बहुत ही सुंदर लगता है।

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर नर्मदा नदी के बीच में स्थित एक खूबसूरत मंदिर है, जहां पर 12 ज्योतिर्लिंगों (12 Jyotirlingas) में से एक विद्यमान है। यह जगह बहुत प्रसिद्ध है और इस जगह में भारत के विभिन्न राज्यों से लोग आते हैं- ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के लिए

मगर आपको ओंकारेश्वर जाते हैं और ओंकारेश्वर बांध देखने नहीं जाते हैं, तो आप ओंकारेश्वर में जाकर कुछ मिस जरूर कर देंगे।

ओंकारेश्वर बांध – नर्मदा नदी पर बनी महत्वपूर्ण परियोजना

ओंकारेश्वर पर नर्मदा नदी पर एक बांध भी बनाया गया है जिसे ओंकारेश्वर बांध (Omkareshwar Dam) के नाम से जाना जाता है। ओंकारेश्वर बांध (Omkareshwar Dam) का निर्माण ओंकारेश्वर मंदिर के पास किया गया है। यह बांध जल विद्युत परियोजना (Hydroelectric project) है, जो बिजली पैदा करती है। इस बांध के  द्वारा आसपास के क्षेत्र को सिंचाई का पानी भी प्रदान करता है।

जब आप ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (Omkareshwar Jyotirlinga) के दर्शन के लिए जाते है, तो आपको इस बांध के दर्शन करने मिलते है। यह नर्मदा नदी पर बना एक बहुत बड़ा बांध है। यह लाखों एकड़ कृषि क्षेत्रों को पानी प्रदान करता है। यह नर्मदा नदी  में बने 30 बांधों में से एक है।

इसका उद्देश्य मध्य भारत में बिजली और सिंचाई उपलब्ध कराना है। इस बांध की 520 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता है। यह बांध कई वर्ग किलोमीटर के  क्षेत्र में फैला हुआ है, जहां पर जल का भराव है, जिसमें सुंदर द्वीप बन गए हैं। जिस पर विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं का विकास किया जा रहा है। इन द्वीप में ठहरने के लिए होटल भी बने है।

आप ओंकारेश्वर मंदिर (Omkareshwar Temple) के पास नौका विहार का भी आनंद ले सकते हैं। आप नर्मदा नदी को पार करके ओंकारेश्वर मंदिर (Omkareshwar Temple) तक नाव के द्वारा जा सकते हैं।

आपको यहां आकर बहुत अच्छा लग सकता है। एक तो आप ओंकारेश्वर मंदिर (Omkareshwar Temple) के ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकते हैं और दूसरा यहां पर जो बांध है, उसके भी दर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा भी यहां पर बहुत सारे दर्शनीय स्थल हैं, जहां पर आप जा सकते हैं।

ओंकारेश्वर बांध के पास जीरो पॉइंट

ओंकारेश्वर बांध (Omkareshwar Dam) के पास फोटो खींचना मना है। आप बांध के आसपास फोटो नहीं खींच सकते हैं। मगर यहां पर एक जीरो पॉइंट (Zero point) नाम की जगह है, जहां पर जाकर आप फोटो खींच कर सकते हैं। यहां से पूरे ओंकारेश्वर बांध (Omkareshwar Dam) का खूबसूरत व्यू देखने मिलता है।

आप जीरो पॉइंट (Zero point) से डैम के गेट भी देख सकते हैं। यहां से आपको डैम के जलभराव क्षेत्र देखने मिलता है। बांध के दोनों साइड घने जंगल देखने मिलते हैं, जो बहुत खूबसूरत दिखते हैं। आपको यहां पर आकर बहुत अच्छा लगेगा। यह बहुत अच्छी जगह है।

यह ओंकारेश्वर बांध (Omkareshwar Dam) से करीब एक से डेढ़ किलोमीटर दूर होगी, तो आप यहां पर आराम से पैदल भी जा सकते हैं। आप जीरो पॉइंट (Zero point) से ओंकारेश्वर बांध (Omkareshwar Dam) के जलाशय में द्वीप देख सकते हैं। इन द्वीप में जाकर आप बहुत ही खूबसूरत हाॅलीडे मना सकते है।

यह लेख आपके ओंकारेश्वर बांध की ज्ञान वर्धन के लिए लिखा गया है। अगर लेख अच्छा लगे तो इसे शेयर जरूर कीजिएगा।

Leave a Comment