मोहदी झरना (Mohadi Waterfall) इंदौर शहर का एक बहुत ही खूबसूरत झरना है। मोहदी झरने की खास बात यह है, कि यह झरना घने जंगलों के बीच में बना हुआ है और बहुत खूबसूरत है। आपको यहां पर पहुंचने के लिए ट्रैकिंग करनी पड़ती है और ट्रैकिंग का रास्ता बहुत ही शानदार है।
एक और खास बात यह है कि तिंछा झरने के पास ही में स्थित है। यह झरना इंदौर के पास घूमने के लिए अच्छी जगह है। यहां पर आप अपनी कार या बाइक से जा सकते हैं। आपको अपनी बाइक को गांव के उपर ही खडी करनी पडती है क्योकि आप झरने तक अपनी बाइक नहीं लेकर जा सकते है।
इंदौर का एक और प्रमुख झरना – मोहदी जलप्रपात
मोहदी झरना (Mohadi Waterfall) तक पहुंचने के लिए आपको ट्रैकिंग करनी पड़ती है। आपको अपनी गाड़ी गांव में खड़ी करनी पड़ती है। उसके बाद खेतों से होते हुए आपको इस झरने के दर्शन करने के लिए दूर ही मिल जाते है।
अगर आप इस झरने का करीब जाना चाहते है, तो आपको फिर से ट्रैकिंग करनी पड़ती है। अगर आप झरने के नीचे वाले हिस्से में जाना चाहते है, तो आपको करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर ट्रैकिंग करनी पड़ेगी। झरने के नीचे वाले हिस्से वाले हिस्से में जाने के लिए थोडा नुकसानदेह हो सकता है, क्योकि इस जगह पर ज्यादा भीड नहीं रहती है और गांव वाले यहां पर जंगली जानवर देखने का भी दावा करते है।
उसके अलावा यह पर जाने वाला रास्ता भी थोडा खतरानाक होती है। यह जाने के लिए आपको एक बड़ा ग्रुप की जरूरत पड़ेगी क्योंकि आप अकेले इस जगह में जाते हैं, तो आपको यहां पर खतरा हो सकता है। इसलिए अगर आपका बड़ा ग्रुप होगा तो आप आराम से झरने के नीचे भी जा सकते हैं और यहां की खूबसूरती का लुप्त उठा सकते है। यहां पर पानी साफ है।
आप यहां पर नहाने का आनंद भी उठा सकते हैं, जिसमें आपको बहुत मजा आएगा। झरने के नीचे वाले हिस्से में दो या तीन और छोटे झरने बनाते है, जिन्हे देखकर मजा आता है।
इंदौर शहर के पास स्थित सबसे अद्भुत झरनों में से एक है। दोस्तों या परिवार के साथ वीकेंड बिताने के लिए यह जगह अद्भुत है। यह झरना तिंचा झरने से 3 या 4 किमी दूर होगा। आप एक साथ दोनों झरनों का लुप्त उठा सकते है।
इसके लिए आपको सुबह जल्दी निकालना होता है। इस झरने तक पहुॅचने के लिए यहां के ग्रामीण लोग यहां आने वाले पर्यटकों की मदद करते है और लोगों को झरने तक पहुॅचने का दिशा भी बताते है। यह जगह बरसात के मौसम के दौरान अच्छी लगती है, आपको ट्रेक करते समय जूते पहनने चहिए। आप स्पोटर्स शू पहने तो वो बेहतर होगा। ट्रेक के रास्ते में खड़ी चट्टानें होती है, जो फिसलन भरी होती है।
मोहदी झरना (Mohadi Waterfall) इंदौर से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी है। यह झरना मुहद्दी गांव में स्थित है। इस झरने में घूमने के लिए सबसे अच्छा समय जुलाई से अक्टूबर का होता है, जब झरने में पानी की मात्रा ज्यादा होती है। यह झरना इंदौर – खंडवा हाईवे रोड (Indore – Khandwa Highway Road) पर स्थित है।
यहां पर पानी करीब 150 फीट की उचाई से गिरता है। झरने में जाकर आपको आंनद आ जाता है। यहां पर घने जंगल से घिरा हुआ जलप्रपात और पक्षियों की मधुर चहकती ध्वनि, पानी की ध्वनि ये सब चीजें बहुत ही मस्त लगते है। आप प्रकृति के सौंदर्य को देख सकते हैं। यह कम भीड़ होती है।
मोहदी झरना (Mohadi Waterfall) झरना खूबसूरत है, मगर यहां पर किसी तरह की सुरक्षा नहीं है। अगर आप यहां पर जाते है, तो शाम से पहले ही घर लौटना का प्रयास करें। यह बहुत बढ़िया जगह है जहाँ आपको जाना चाहिए ।
यह लेख आपकी जानकारी के लिए लिखा गया है। अगर आपको पसंद आया हो, तो आप इसे शेयर जरूर करें।