कैक्टस गार्डन पूरे भारत में मध्य प्रदेश के एक छोटे से कस्बे में बना हुआ है, जो पूरे देश में प्रसिद्ध है। यह कैक्टस गार्डन बहुत पुराना है और इस कैक्टस गार्डन को यहां के राजपरिवार के द्वारा स्थापित किया गया था। यह कैक्टस गार्डन रतलाम के सैलाना में स्थापित है।
कैक्टस गार्डन सैलाना रतलाम (Cactus Garden Sailana)
कैक्टस गार्डन रतलाम भारत के मध्य प्रदेश में स्थित एक अद्भुत जगह है। अद्भुत जगह इसलिए क्योकि यहां पर कांटे वाले पौधों का बगीचा है। कैक्टस गार्डन नाम से ही आपको समझ में आया होगा, कि कैक्टस गार्डन का मतलब होता है कांटे वाले पौधे। इन कांटे वाले पौधों का गार्डन आपको रतलाम जिले में देखने मिल जाएगा।
सैलाना कैक्टस गार्डन रतलाम जिले से 25 किलोमीटर और बांसवाड़ा जिले (राजस्थान) से 50 किलोमीटर दूर है। यह गार्डन रतलाम बांसवाडा रोड से कुछ ही दूरी पर है। आप इस गार्डन में जाकर कैक्टस की करीब 1200 से भी ज्यादा प्रजातियां देख सकते हैं, जिनमें से 50 भारतीय प्रजातियां हैं।
कैक्टस गार्डन रतलाम का सैलाना तहसील में स्थित है। सैलाना में भारत का दूसरा सबसे बड़ा और भारत का सबसे पुराना कैक्टस गार्डन है। कैक्टस गार्डन के रूप में जाना जाने वाला यह एक विशाल उद्यान है, जो विभिन्न प्रजातियां के कैक्टस का घर है।
सैलाना कैक्टस गार्डन राजा दिग्विजय सिंह जी द्वारा बनाया गया था। यह उद्यान सैलाना के महल में स्थित है। कैक्टस गार्डन पर आपको पूरे एशिया के कैक्टस की प्रजातियाॅ देखने मिल जाती है। यहां कैक्टस गार्डन ज्यादातर वनस्पति विज्ञानी और अन्य विज्ञान प्रेमियों को आकर्षित करते हैं। यह जगह प्रकृति प्रेमियों को भी लुभाती है।
यह एशिया का दूसरा सबसे बडा कैक्टस गार्डन है। यह पूरे एशिया में कैक्टस के सबसे सुंदर उद्यान में से एक है। यह कैक्टस की कई प्रजतियां है। यह पर आपको 2 फुट से लेकर 20 फुट तक के कैक्टस देखने मिल जाते है।
कैक्टस गार्डन में प्रवेश का शुल्क लिया जाता है, जो सस्ता है। यह पर आप करीब 1 घंटे में पूरा उघान घूम सकते है। कैक्टस गार्डन के अंदर बैठने की व्यवस्था है जहां से आप ऐतिहासिक किले को देख सकते हैं। यह जगह परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए बढिया है। कैक्टस गार्डन शाम के 6 बजे तक खुला रहता है। यहं पर आपको खाने के स्टॉल या अन्य चीजें की शाॅप नहीं मिल सकती है, तो आप ज्यादा समय बिताने के लिए यहां आ रहे है, तो अपने साथ खाने पीने का सामान जरूर लेकर आये।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इस लेख को शेयर जरूर कीजिएगा ।