माई की बगिया अमरकंटक : Mai ki Bagiya Amarkantak

माई की बगिया (Mai ki Bagiya) का मतलब होता है – मां का बगीचा। यह बगीचा अमरकंटक में स्थित एक खूबसूरत दर्शनीय स्थल है। माई की बगिया अमरकंटक में घने जंगलों के बीच में स्थित है। माई की बगिया (Mai ki Bagiya) प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है।

अगर आप अमरकंटक घूमने जाते हैं और माई की बगिया जाने का सौभाग्य आपको मिलता है। आप माई की बगिया (Mai ki Bagiya) पर पैदल भी आ सकते हैं या गाड़ी से भी आ सकते हैं। माई की बगिया (Mai ki Bagiya) नर्मदा मंदिर (narmada mandir) से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

माई की बगिया (Mai ki Bagiya) पर आपको बहुत सारे पेड़ पौधे देखने मिलेंगे। यहां पर बहुत सारे फल वाले पौधे भी लगाए हुए हैं जैसे यह पर आम के पौधे आपको देखने मिलते है। इसके अलावा यह पर जामुन, केला, कटहल आदि पौधे यह पर लगे हुए है।

माई की बगिया (Mai ki Bagiya) पर औषधीय पौधे भी लगे हुए हैं। औषधीय पौधे में सबसे महत्वपूर्ण पौधा गुलबकावली है। यह पौधा आंखों की औषधि बनाने के लिए इस्तेमाल होता है। इस पौधे के अर्क को आंखों के इलाज के लिए उपयोग किया जाता है। इस पौधे से आप घर में भी औषधि बना सकते हैं। इस पौधे का जन्म अमरकंटक (amarkantak) में माई की बगिया (Mai ki Bagiya) में ही हुआ है।

माई की बगिया का मुख्य आकर्षण माँ नर्मदा का मंदिर है। यहां पर नर्मदा माता का मंदिर बना हुआ है, जो बहुत ही सुंदर है और यहां पर छोटा सा कुंड बना हुआ है, जिससे पानी बहता है और लोगों का मानना यह है, की मां नर्मदा का उदगम इसी स्थल से हुआ है और इसी कुंड से हुआ है।

माई की बगिया (Mai ki Bagiya) के बारे में कहा जाता है कि नर्मदा माता अपने बचपन के समय यहां पर अपने साथियों के साथ खेलने के लिए आया करती थी। इसके अलावा आप यहां पर मां नर्मदा की बाल्य अवस्था की मूर्ति भी देख सकते है।

यही पर नर्मदा नदी (narmada nadi) उत्पन्न हुई है। नर्मदा नदी की जो भी परिक्रमा करते है, वहां अपनी परिक्रमा इसी स्थल से शुरू करते है। माई की बगिया (Mai ki Bagiya) बहुत खूबसूरत है। आपको यहां पर आकर बहुत अच्छा लगेगा।

यहां पर बहुत सारे बंदर हैं, जिनसे आपको बचकर रहना चाहिए, नहीं तो वह आप को हानि पहुंचा सकते हैं। माई की बगिया (mai ki bagiya) पहुंचने का रास्ता बहुत खूबसूरत है। सड़क के दोनों तरफ आपको घने जंगल देखने मिलेंगे।

यह लेख आपकी जानकारी के लिए लिखा गया है। अगर आपको अच्छा लगे, तो शेयर करो।

Leave a Comment