जय विलास पैलेस ( Jai Vilas Palace), जिसे जय विलास महल के नाम से भी जाना जाता है। यह महल मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित है। जय विलास पैलेस ग्वालियर के सबसे अच्छे स्थानों में से एक है। इस महल में आपको सिंधिया परिवार द्वारा उपयोग किए जाने वाले विभिन्न हथियार एवं सामान देखने मिलेंगे।
इस महल का निर्माण ग्वालियर के महाराजा जीवा जी राव सिंधिया ने 1874 में किया था। इस महल का निर्माण वेल्स के तत्कालीन राजकुमार, किंग एडवर्ड सप्तम के लिए एक भव्य स्वागत करने के लिए किया गया था।
जय विलास महल यूरोपीय शैली की वास्तुकला का बेहतरीन नमूना है। इसे सर माइकल फिलोस द्वारा डिजाइन किया गया था। जय विलास महल का क्षेत्रफल 12 लाख वर्ग फुट है। महल में टस्कन, इतालवी और कोरिन्थियन शैलियों का एक सुंदर मिश्रण है।
यह महल सिंधिया राजवंश का है। महल को एक संग्रहालय में बदल दिया गया है लेकिन इसका एक हिस्सा अभी भी सिंधिया परिवार द्वारा उपयोग किया जाता है। यदि आप ग्वालियर आते हैं, तो आपको इस महल में एक बार जरूर आना चाहिए। पूरे संग्रहालय को घूमने के लिए करीब 2-3 घंटे लगते हैं। संग्रहालय के अंदर फोटोग्राफी की अनुमति है और गाइड भी उपलब्ध हैं। संग्रहालय शाम लगभग 6ः00 बजे बंद हो जाता है।
जय विलास महल में 400 कमरे हैं, जिनमें से 40 कमरे लोगों के लिए खुले हैं और इन कमरों में शाही परिवार के सामान हैं। महल में स्थित हर चीज को विस्तार से देखने के लिए न्यूनतम 3-4 घंटे का समय लग सकता है। महल में चित्रांगदा राजे आर्ट गैलरी और एक पुस्तकालय है, जिसमें 5,000 से अधिक पुस्तकें हैं।
जय विलास महल में प्रवेश का शुल्क लिया जाता है, जो आपको थोड़ा महंगा लग सकता है और कैमरा शुल्क अलग लिया जाता हैं। इस महल को आप अच्छी तरह से जानना चाहते हो, तो आप गाइड ले सकते है। गाइड आपको महल की जानकारी विस्तारपूर्वक दे सकेगें।
यह महल अपने बेहतरीन दरबार हॉल के लिए प्रसिद्ध है। दरबार हॉल के अंदरूनी हिस्से को सोने के सामान से सजाया गया है। यह 100 फीट लंबा, 50 फीट चैड़ा और 41 फीट ऊंचा है। प्रसिद्ध दरबार हॉल महल के भव्य अतीत की गवाही देता है। यहां पर दो टन वजन के दो झूमर भी लगे है। कहा जाता है कि छत की मजबूती की गणना करने के लिए यहां पर दस हाथियों को छत पर चढाया गया था।
इस महल की अन्य प्रसिद्ध वस्तु है, यहां डाइनिंग टेबल में चांदी की रेल भोजन को परोसती है। जो बहुत ही आकर्षक लगती है। यहां पर यह रेल पूरे डाइनिंग टेबल पर घूमकर भोजन पर पेय पदार्थ को परोसती है। महल में इटली, चीन और फ्रास से भी अदुभ्त चीजें लाई गई थी, जो आप महल में देख सकते है।
आप यहां पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ घूमने आ सकते है। जय विलास पैलेस ग्वालियर की भव्य इमारतों में से एक है। आप अपना अच्छा समय बिता सकते हैं यहां पर बहुत सारी चीजें है, जो देखने मे आकर्षक है।