झांसी का किला उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध किला में से एक है। यह किला झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के लिए प्रसिद्ध है। यह ऊंची पहाड़ी पर बना हुआ है और झांसी जिले के अंदर स्थित है। इस किले में घूमने के लिए आप आसानी से आ सकते हैं और इस किले को देख सकते हैं।
भारत का प्रसिद्ध किला – झांसी का किला (Jhansi ka Kila)
झाँसी का किला (Jhansi ka Kila) भारत के उत्तर प्रदेश प्रदेश राज्य के झांसी जिले में स्थित है। झांसी जिले को रानी लक्ष्मी बाई के नाम से जाना जाता है। झांसी का किला भारत के प्रमुख किलों में से एक है। झांसी का किला एक ऐतिहासिक स्थान है। झाँसी का किला यात्रा करने के लिए एक बहुत ही अच्छी जगह है।
आप इस किला में अपनी फैमिली के साथ आ सकते हैं, या आप यहां पर आप बच्चों के साथ आकर बहुत अच्छा टाइम बिता सकते हैं। बच्चों के साथ यहां आकर आप उन्हें अपने इतिहास और स्वतंत्रता के लिए बलिदान होने वालें वीरों के बारे में जानकारी दे सकते है।
झांसी की रानी का किला बहुत ही खूबसूरत है। इस किले से सूर्योदय दृश्य बहुत ही आकर्षक होता है। किले की लंबी और शक्तिशाली दीवारें आपकी आंखों को आकर्षित करेंगी। इस किले में शाम को लाइट एंड साउंड शो आयोजित होता है। जिसमें झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन और इतिहास को प्रदर्शित किया जाता है।
झाँसी किले के निर्माण की जिम्मेदारी 1613 में ओरछा के राजा वीर सिंह जू देव बुंदेला को सौंपा गया था। यह बुंदेलों के गढ़ों में से एक है। इसका निर्माण राजा बीर सिंह जू देव ने बलवंतनगर (जिसे वर्तमान में झाँसी के नाम से जाना जाता है) शहर में बंगरा नामक एक पहाड़ी पर किया था। झाँसी के किले में दस द्वार (दरवाजा) हैं। इनके नाम इस प्रकार हैः- खांडेरो गेट, दतिया दरवाजा, उन्नाव गेट, झरना गेट, लक्ष्मी गेट, सागर गेट, ओरछा गेट, सैनिक गेट, चांद गेट।
हर साल जनवरी-फरवरी के महीने में यहां पर झाँसी महोत्सव का एक भव्य कार्यक्रम आयोजन किया जाता था। जिसमें कई प्रतिष्ठित व्यक्ति और कलाकार नाटक करते हैं।
झांसी का किला कहां स्थित है? या आप झांसी के किले तक कैसे पहुंच सकते हैं?
झाॅसी का किला झाँसी जिले में स्थित है। झाॅसी का किला पहुॅचने के लिए सबसे अच्छा माध्यम रेल है। किले का नजदीकी रेलवे स्टेशन झांसी है। झांसी किला रेल्वे स्टेशन से करीब 3 से 4 किमी दूर होगा। देश के कुछ अन्य बड़े शहरों रेल मार्ग द्वारा झाँसी शहर से जुड है। झाँसी के नजदीकी हवाईअड्डा ग्वालियर है, जो झाँसी से करीब १०३ किलोमीटर की दूरी पर है। झांसी शहर सडक मार्ग से भी असानी से जुडा हुआ है। आप झांसी का किला असानी से पहुॅच सकते है।
झाॅसी का किला यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है। अगर आपको एक किले का अच्छी तरह जानना है, तो आप एक गाइड कर सकते है। आप किले की चोटी पर अच्छा समय बिता सकते हैं। किले के अंदर आप किसी प्रकार का भोजन या किसी भी प्रकार के स्नैक्स ले जाने की मनाही है।
यहां पर पानी और वॉशरूम की सुविधा उपलब्ध है। यहां पर सुबह की यात्रा करना बेहतर होता है। किले की टिकट की कीमत कम है। किला शाम 6 बजे तक खुला रहता है। फोर्ट के पास छोटे भोजनालय हैं। यहां पास में एक पार्क और एक संग्रहालय है। झांसी के किले के दक्षिणी दीवार झांसी शहर का बहुत ही खूबसूरत व्यू देखने मिलता है। लक्ष्मी बाई ने अपने पति की मृत्यु के बाद झांसी पर शासन किया और किले को अपने निवास के रूप में इस्तेमाल किया।
झांसी के किले के दर्शनीय स्थल
झांसी के किले में उल्लेखनीय दर्शनीय स्थल शिव मंदिर, गणेश मंदिर और कड़क बिजली तोप हैं, जो आपको देखने में बहुत अच्छा लगेगा।
झाॅसी का कड़क बिजली तोप
झाँसी किले की सबसे प्रसिद्ध जगह कड़क बिजली तोप है, जिसकी स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका है। यह तोप झाँसी किले के मुख्य द्वार पर स्थित है। आप किले में प्रवेश करते हैं, तो पहली चीज जो आपको देखने को मिलती है वह है कड़क बिजली तोप। यह किले का मुख्य आकर्षण है। यह तोप अभी भी किले में देखी जा सकती है। इस तोप की ध्वनि के लिए इसे यह नाम मिला है। यह तोप बहुत बडी और जंग रहित है। यह कड़क बिजली तोप गुलाम गौस खान चलाते थे।
झाॅसी का गणेश मंदिर
श्री गणेश मंदिर किले के अंदर स्थित है। मंदिर भगवान गणेश को समर्पित है। यह बहुत सुंदर और अद्भुत है। झांसी की रानी इस मंदिर में पूजा करती थी। यह भगवान गणेश का प्राचीन मंदिर है।.जहा हर सैकड़ो भक्त दर्शन करने आते है। ऐसी मान्यता है की इस गणेश मूर्ति के प्रतिदिन इक्कीस परिक्रमा लगाने से अप्रत्यक्ष लाभ होता है और मनोकामनाये पूर्ण होती है ।
झाॅसी का शिव मंदिर
झांसी किले के अंदर स्थित शिव मंदिर बहुत ही सुंदर और अद्भुत है। यह मंदिर बहुत प्राचीन है। इस मंदिर में रानी लक्ष्मी बाई प्रतिदिन पूजा करती हैं। मंदिर में स्थित शिवलिंग ग्रेफाइट का बना है। मंदिर मराठा एवं बुन्देल स्थापत्य कला में बना है। शिवरात्रि में यहां पर भक्त इस शिव मंदिर आते है।
झांसी के किले में जाकर आप बहुत अच्छा टाइम बिता सकते हैं और यह ऐतिहासिक स्थल है। यहां से आपको इतिहास के बारे में बहुत सारी जानकारी मिलेगी। आप यहां पर अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ जा सकते हैं।